लाइव न्यूज़ :

पत्नी संग संबंध बनाना चाहता था पति, इनकार करने पर लगा दी आग; गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: June 1, 2025 09:21 IST

Chembur Crime: जांच से पता चला कि शुक्रवार को, दंपति के बीच झगड़ा हुआ था, जब उसकी पत्नी ने उसके साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था

Open in App

Chembur Crime: पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना मुंबई के चेंबूर  से सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर उसकी जान लेने की कोशिश की। मामला पुलिस के पास पहुंचते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरसीएफ पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि दिनेश आव्हाड शुक्रवार दोपहर को अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसे काम के लिए देर हो रही है।

महिला घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। संबंध बनाने से इनकार करने पर शुरू हुए झगड़े के दौरान महिला ने गुस्से में खुद पर केरोसिन डाल लिया। जब वह माचिस नहीं जला पाई, तो आव्हाड ने गैस स्टोव से कागज का एक टुकड़ा जलाया और उसे उस पर फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आव्हाड को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत हत्या के प्रयास और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता रेखा आव्हाड, 38 वर्षीय, एक घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है और वर्तमान में सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, जहाँ वह लगभग 33% जल चुकी है।

गौरतलब है कि पड़ोसियों ने उसकी चीखें सुनीं, आग बुझाने के लिए दौड़े और उसे अस्पताल ले गए। उसके सीने, पेट, पैर और हाथ जल गए। जब ​​रेखा बोलने लायक हो गई, तो उसने पुलिस को बयान दिया, जिसमें पुष्टि की गई कि उसके पति ने उसे जानबूझकर आग लगाई थी। उसकी गवाही के आधार पर, आरसीएफ पुलिस ने आव्हाड पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (1), 352 और 115 (2) के तहत मामला दर्ज किया। घटना के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :मुंबई पुलिसक्राइममहिलामुंबईहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास