लाइव न्यूज़ :

CBI Raids in Kolkata: 1000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का मामला, कोलकाता में सीबीआई ने की छापेमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 13:53 IST

CBI Raids in Kolkata: दोनों कंपनियों ने कम से कम छह अन्य बैंकों से कई हजार करोड़ रुपये के ऋण भी लिए थे, जिनमें से एक महत्वपूर्ण हिस्सा चुकाया नहीं गया था।

Open in App

CBI Raids in Kolkata: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को यहां कई स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया, जो लगभग 1,000 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच से संबंधित है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कोलकाता स्थित एक वित्त कंपनी के प्रवर्तकों के कार्यालयों और आवासों पर एक साथ तलाशी अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर छापेमारी चल रही है, वहां अतिरिक्त केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, "सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में अलीपुर समेत कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।" बैंक ने पूर्वी कोलकाता स्थित एक वित्त कंपनी पर ऋण उपलब्ध कराने की आड़ में धन गबन करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने जांच शुरू की। सीबीआई अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर धन का गबन 2014 से 2020 के बीच हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोप वित्त कंपनी के दो निदेशकों और उसकी एक सहयोगी फर्म के खिलाफ हैं।

दोनों संस्थाओं ने ऋण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक से संपर्क किया था और अपने आवेदनों के समर्थन में दस्तावेज जमा किए थे। सीबीआई अधिकारी ने बताया कि बैंक की शिकायत के अनुसार, एक कंपनी ने शुरू में 730.82 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि ली थी, जबकि सहयोगी फर्म ने 260.20 करोड़ रुपये का ऋण लिया।

अतिरिक्त ऋण भी चरणबद्ध तरीके से स्वीकृत किए गए थे। हालांकि, बैंक ने आरोप लगाया कि दोनों कंपनियां ऋण समझौते का उल्लंघन कर रही थीं और किश्तों का समय पर भुगतान करने में चूक कर रही थीं। प्रारंभिक जांच के बाद, सीबीआई ने आरोप लगाया कि दोनों कंपनियों ने कम से कम छह अन्य बैंकों से कई हजार करोड़ रुपये के ऋण भी लिए थे, जिनमें से एक महत्वपूर्ण हिस्सा चुकाया नहीं गया था।

संबंधित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने 2023 में 1,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले के संबंध में सीबीआई के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने बाद में दोनों कंपनियों और उनके प्रवर्तकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

टॅग्स :सीबीआईपश्चिम बंगालकोलकाताबैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो