लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के भाई एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, आरोप-राइस मिल के मालिक को जान से मारने की दी थी धमकी

By भाषा | Updated: March 8, 2023 16:25 IST

मामले में विनोद पटोले और चार अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक धमकी और गलत तरीके से रोकने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस पर बोलते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले में विस्तृत जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के भाई एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन लोगो पर राइस मिल के एक मालिक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। हालांकि मामले में बोलते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मुंबई: महाराष्ट्र के गडचिरौली जिले में पुलिस ने कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले के भाई विनोद पटोले और अन्य लोगों के खिलाफ राइस मिल के मालिक को कथित तौर पर धमकी देने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। गडचिरौली जिले में एक नर्सिंग कॉलेज के मालिक प्रमोद साल्वे ने शिकायत दी है। 

क्या है पूरा मामला

इधर विनोद पटोले ने संवाददाता सम्मेलन में अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है। प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता की बहन के परिवार ने 2020 में अपनी ‘राइस मिल’ को विनोद पटोले को 51 लाख रुपए में बेचने को लेकर एक मौखिक समझौता किया था। 

सफर के दौरान शिकायतकर्ता को रोका गया, जान से मारने की धमकी दी गई

इसके अनुसार विनोद पटोले ने 2021 तक उन्हें 20 लाख रुपए का भुगतान किया,लेकिन शेष रकम को लेकर उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया, जिसके बाद साल्वे ने उन्हें एक नोटिस भेजा और राइस मिल की बिक्री के लिए एक विज्ञापन भी दे दिया। प्राथमिकी में कहा गया है कि विनोद पटोले और चार अन्य ने तीन मार्च को गडचिरौली शहर जा रहे साल्वे को चटगांव गांव में रोका और जान से मारने की धमकी दी है। 

अभी तक नहीं हुई है किसी की गिरफ्तारी-पुलिस

ऐसे में विनोद पटोले और चार अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक धमकी और गलत तरीके से रोकने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले में विस्तृत जांच जारी है।  

टॅग्स :क्राइममहाराष्ट्रकांग्रेसनाना पटोलेPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये