लाइव न्यूज़ :

इंसानियत शर्मसार, स्ट्रेचर पर रखे महिला शव को उठा कर ले गया और घसीटते हुए फर्श पर पटका, 25 वर्षीय शख्स अरेस्ट, आखिर क्यों हैवानियत?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 21:40 IST

इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना खकनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीसीटीवी फुटेज के अलग-अलग अंश सामने आने से मामला उजागर हुआ।स्ट्रेचर के पास फर्श पर पटक कर निकलता नजर आ रहा है।प्राथमिकी दर्ज की गई है और विस्तृत जांच की जा रही है।

बुरहानपुरः मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेढ़ साल पहले एक महिला के शव के साथ दुर्व्यवहार के खुलासे के बाद 25 वर्षीय युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना 18 अप्रैल 2024 को खकनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

सीसीटीवी फुटेज के अलग-अलग अंश सामने आने से मामला उजागर हुआ। इन वीडियो में एक व्यक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्ट्रेचर पर रखे महिला के शव को उठा कर एक स्थान पर ले जाता दिखाई दे रहा है और थोड़ी देर बाद शव को घसीटते हुए स्ट्रेचर के पास फर्श पर पटक कर निकलता नजर आ रहा है।

खकनार पुलिस थाने के प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि 45 साल की महिला के शव के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पूछताछ के बाद 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। जाधव ने बताया कि आरोपी पहली नजर में मानसिक तौर पर बीमार प्रतीत हो रहा है, लेकिन पूछताछ में उसने दावा किया कि उसने महिला के शव के साथ किसी तरह का यौन कृत्य नहीं किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी ऐसे किसी कृत्य के निशान नहीं मिले। जाधव ने बताया कि महिला की मृत्यु करंट लगने से हुई थी और आरोपी ने उसके शव के साथ उस वक्त दुर्व्यवहार किया, जब शव को पोस्टमार्टम से पहले स्ट्रेचर पर रखा गया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 297 (मानव शव का अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?