लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी कांड: भाटिया परिवार ने मरने से पहले इस शख्स को किया था फोन, कॉल रिकॉर्ड में बड़ा खुलासा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 7, 2018 13:43 IST

बुराड़ी कांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की तफ्तीश के तहत भाटिया परिवार ने आखिरी 5-7 दिनों में जिन-जिन लोगों से फोन पर बात की थी उन सभी की कॉल डिटेल्स गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई। बुराड़ी कांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की तफ्तीश के तहत भाटिया परिवार ने आखिरी 5-7 दिनों में जिन-जिन लोगों से फोन पर बात की थी उन सभी की कॉल डिटेल्स गई है। पुलिस को मिली  परिवार के सदस्यों की मोबाइल कॉल डिटेल्स में इस बात का खुलासा हुआ है कि मौत से पहले अंतिम बार आखिर किसे फोन किया गया था।

पुलिस को इस बात की जानकारी मिल गई है कि मरने से पहले ललित ने आखिर किसे फोन किया था। जांच के दौरान और कॉल रिकॉर्ड खंगालने के बाद क्राइम ब्रांच को पता चला है कि भाटिया परिवार की ओर से आखिरी बार एक कॉन्ट्रेकटर को फोन किया गया था। ये फोन इस पूरे कांड के मास्टर माइंड बताए जा रहे घर के सदस्य ललित ने मौत से पहले आखिरी बार अपने अपने कॉन्ट्रेक्टर कॉल किया था। 

यह भी पढ़ें: हत्या या आत्महत्या, उलझती ही जा रही गुत्थी, बुराड़ी मौत मामले की जानें पूरी टाइमलाइन

वहीं ललित के परिवार बाकी सदस्यों ने मरने से पहले रात 8 से 9 बजे के बीच एक या दो अलग-अलग नंबरों पर फोन किया था। क्राइम ब्रांच को एक रजिस्टर का पन्ना भी मिला है जिसमे मंगल, बुध, शुक्र, शनि लिखा है। हालांकि गुत्थी को क्राइम ब्रांच अब तक नहीं सुलझा पाई है। पुलिस को जांच में पता चला कि 24 जून से लेकर 29 जून तक हर रात भाटिया परिवार घर में अनुष्ठान के नाम पर मौत की रिहर्सल करता था। 

परिवार के सभी 11 लोग हॉल में बरगद के पेड़ की टहनियों जैसे लटकने की रिहर्सल करते थे। ये वही हॉल है जहां उनकी लाशें मिली थीं। पुलिस के मुताबिक परिवार ललित के कहने पर ऐसा करता था।पुलिस ने उन 500 लोगों लिस्ट बनाई है जिन्होंने चुंडावत परिवार के लोगों से आखरी दिनों में संपर्क किया था।  

यह भी पढ़ें: बुराड़ी कांड में नया ट्विस्ट, नहीं था सुसाइड का प्लान, ललित के भाई ने की थी फंदा छुड़ाने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अब मारे गए इन 11 लोगों के कॉल रिकॉर्ड की तफ्तीश कर रही है। परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर उनके कॉल रिकॉर्ड निकलवा लिए गए हैं। इन कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पूछताछ के लिए कुल 500 लोगों की लिस्ट बनाई गई है। 

ताजा जानकारी के मुताबिक, इनमें से अब तक करीब 100 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और अन्य 400 लोगों को भी बुलाकर पूछताछ की जाना बाकी है। सीडीआर रिपोर्ट में पुलिस का फोकस अंतिम बीते 4-5 महीनों के कॉल रिकॉर्ड पर ज्यादा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्लीक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम