लाइव न्यूज़ :

Budaun Double Murder Javed Arrested: 'मौत से थर्राया जावेद', बोला 'मैं दिल्ली भाग गया था', साजिद ने किया सबकुछ

By धीरज मिश्रा | Updated: March 21, 2024 12:27 IST

Budaun Double Murder Javed Arrested: योगी आदित्यनाथ सरकार की यूपी पुलिस का खौफ कुछ ऐसा हुआ कि आगे से सरेंडर करने के लिए फरार आरोपी जावेद लौट आया। बड़़े भाई साजिद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी जावेद बोला कि मैंने कुछ नहीं किया बच्चों की हत्या मेरा भाई साजिद ने की यूपी पुलिस ने साजिद का एनकाउंटर किया

Budaun Double Murder Javed Arrested: योगी आदित्यनाथ सरकार की यूपी पुलिस का खौफ कुछ ऐसा हुआ कि आगे से सरेंडर करने के लिए फरार आरोपी जावेद लौट आया। बड़़े भाई साजिद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इसकी सूचना से जावेद को अपनी जान की चिंता सताने लगी थी। उसे लगने लगा था कि अब वह नहीं बच पाएगा। इधर, पुलिस लगातार उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी।

जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। फिर खबर आई कि यूपी पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया। एएनआई न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में साजिद का भाई जावेद है। एक मिनट एक सेकंड के इस वीडियो में उसने कहा कि वह डरकर दिल्ली भाग गया था। उसने यह बात कबूली है कि दोनों बच्चों की हत्या उसके भाई ने किया।

यूपी पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। हालांकि, जावेद ने खुद को निर्दोष बताया है। बताते चले कि साजिद-जावेद ने बदायूं में दो मासूम भाईयों को चाकू से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में साजिद को एनकाउंटर में  मार गिराया था। वहीं, जावेद मौके से फरार चल रहा था। चूंकि, अब वह पुलिस की गिरफ्त में है तो खुद को बेकसूर बता रहा है।

यहां बताते चले कि दोहरे हत्याकांड में साजिद की पत्नी सना बीते 15 दिनों से अपने मायके में रह रही है और साजिद के पिता-चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चूंकि, साजिद पहले ही एनकाउंटर में मारा गया है। अब जावेद के साथ पूछताछ में ही दोहरे हत्याकांड के पीछे की कहानी साफ हो पाएगी। 

15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

दोहरे हत्याकांड पर डीएम बदायूं मनोज कुमार का कहना है कि एसएसपी बदायूं ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच का अनुरोध किया था। मामले की जांच के लिए हमने सिटी मजिस्ट्रेट (वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी) को जांच करने और अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए नियुक्त किया है। उन्हें पूरी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर देना होगा।

टॅग्स :बदायूँक्राइमCrime Investigation Departmentक्राइम न्यूज हिंदीलोकसभा चुनाव 2024योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट