लाइव न्यूज़ :

UP: बसपा नेता लालजी वर्मा के बेटे ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

By IANS | Updated: March 15, 2018 02:53 IST

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और बसपा के विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा के इकलौते बेटे विकास वर्मा (40) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Open in App

लखनऊ, (14 मार्च): बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और बसपा के विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा के इकलौते बेटे विकास वर्मा (40) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साल पहले भी विकास ने अपने अंबेडकरनगर आवास पर भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी। बताते हैं कि बीमारी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है। जानकारी के मुताबिक, गोमतीनगर के विजयंत खंड में पूर्व मंत्री व बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा, उनकी पत्नी, पुत्र विकास वर्मा, बहू माधुरी और विकास के दो बेटे अंश (7) और अभय (4) एक साथ रहते हैं। बुधवार सुबह अचानक राकेश ने अपने सीने में रिवॉल्वर से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़े।

तत्काल ट्रॉमा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने घटना में प्रयुक्त असलहा कब्जे में ले लिया है और खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।बता दें कि मायावती सरकार में लालजी वर्मा संसदीय कार्य मंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। उनके बेटे विकास वर्मा ने बीती 12 मार्च 2017 को अम्बेडकनगर जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र में स्थित घर पर भी खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया था। तब भी डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। 

टॅग्स :बीएसपीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKhagaria News: नाबालिग लड़की को पेड़ से बांध पीटा, ग्रामीणों की बर्बरता के पीछे वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: बेटे के प्रेमिका के साथ भाग जाने पर 70 साल के पिता को ज़बरदस्ती पिलाया गया पेशाब और पीटा गया

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMaharashtra: नागपुर में मरीजों की जान से खिलवाड़, नकली इंजेक्शनों की बिक्री का रैकेट उजागर

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी