लाइव न्यूज़ :

ताज महोत्सव: गायिका पलक मुछाल की मां के साथ बदसलूकी, विवाद के बाद बंद हुआ शो, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 28, 2018 12:04 IST

इस घटना के वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंच पर हंगामे के बाद ताज महोत्सव को कैसे बंद कराना पड़ा।

Open in App

आगरा, 28 फरवरी;  उत्तर प्रदेश के आगरा में चल रहे ताज महोत्सव के दौरान मंगलवार 27 फरवरी को मंच पर जमकर मारपीट हुई। यह पूरा विवाद गायिका पलक मुछाल और गजल गायक सुधीर नारायण के बीच हुआ। गायिका पलक का कहना है महोत्सव के दौरान उनकी मां के साथ बदसलूकी की गई है। जिसके बाद  गायिका पलक ने शो को बीच में ही छोड़ दिया था।

गायिका पलक मुछाल का आरोप है कि आयोजकों ने उनकी मां के साथ बदसलूकी की है। जिस वजह से उनके भाई को गुस्सा आ गया और आयोजकों और भाई के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी शेयर की है। वीडियो में मंच पर हुआ हंगामा आप साफ-साफ देख सकते हैं। स्ठानीय मीडिया के मुताबिक ताज महोत्सव में पलक अपने गानों ने सबका मनोरंजन कर रहीं थी। अचानकर आयोजन समिति के सांस्कृतिक संयोजक सुधीर नारायन मंच पर गए और पलक से होली के गाने की फरमाईश की। इस बात को देखकर पलक की मां को गुस्सा आ गया। पलक की मां ने इसके बाद सुधीर से कहा कि आप किस हैसियत से मंच पर मौजूद हैं। आप यहां से फौरन जाइए। इस बात सुधीर भड़क गए और कहा कि वह नहीं हटेंगे यहां से । इसके बाद ही पलक के भाई सुधीर को मारने के लिए आगे भागे और दोनों के बीच के बीच मारपीट हुई। प्रशासन ने उन्हें काफी रोकने की कोशिश की लेकिन वह दोनों नहीं मानें। इस वजह से ताज महोत्सव का कार्यक्रम भी आनन-फानन में बंद करना पड़ा।  

बता दें पलक ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म दमादम से की थी।  उसके बाद उन्होंने "ना जाने कब से", "एक था टाइगर" और आशिकि 2" और बंगाली फिल्म रॉकि के लिए कई गाने गाए हैं। पलक को सफलता फिल्म "एक था टायगर" और "आशिकि 2" से मिली है। फिलहाल पलक The Voice India Kids में बतौर जज की भूमिका में हैं। 

The Voice India Kids के जज गायक पेपोन भी हाल ही में एक ममाले में फंसते दिख रहे हैं। एक नाबालिग प्रतिभागी को किस करने को लेकर उनपर मामला दर्ज किया गया है। इनका एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वह एक बच्ची को किस करते नजर आ रहे थे। इसके बाद ही गायक पेपोन ने टीवी रिएलिटी शो छोड़ने का फैसला किया है। पेपॉन ने  ट्विटर पर शो छोड़ने की घोषणा की। इससे पहले पेपॉन ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें बिना किसी गलती के प्रताड़ित किया जा रहा है। इस घटना के बाद सेलेब्स का मानना है कि यह घिनौनी और शर्मनाक घटना है। उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 

टॅग्स :आगराबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला