लाइव न्यूज़ :

सांसद साक्षी महराज को मिली जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा- कश्मीर जल्द होगा पाकिस्तान का हिस्सा

By अनुराग आनंद | Updated: August 11, 2020 16:54 IST

पत्र में सांसद ने इस बात का जिक्र किया है कि फोन करने वाले ने दावा किया कि कश्मीर जल्द ही पाकिस्तान का हिस्सा बन जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देफोन करने वाले ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए आयोजित समारोह के बारे में भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।पुलिस ने कहा साक्षी महाराज को पाकिस्तान के नंबर से दो फोन कॉल आए और उन्हें निवास स्थान पर बम से उड़ाने की धमकी दी।फोन करने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी गालियां दीं।

नई दिल्ली: उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सदर कोतवाली पुलिस थाने में पत्र देकर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। साक्षी महाराज ने कहा कि पाकिस्तान के नंबर से फोन कर आतंकियों ने उन्हें बम ब्लास्ट कर मारने की धमकी दी। 

सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रभारी, दिनेश चंद्र मिश्रा ने उन्नाव के सांसद के शिकायत के मामले में कहा कि उन्हें पाकिस्तान के कुछ आतंकवादी संगठन से दो फोन कॉल आए और उन्हें निवास स्थान पर बम से उड़ाने की धमकी दी।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पत्र में सांसद ने इस बात का जिक्र किया है कि फोन करने वाले ने दावा किया कि कश्मीर जल्द ही पाकिस्तान का हिस्सा बन जाएगा और उसने अयोध्या में राम मंदिर के लिए आयोजित समारोह के बारे में भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

फोन करने वाले ने कहा कि वह और उनके मुजाहिदीन चौबीसों घंटे उस पर नजर रख रहे हैं। सांसद ने पत्र में कहा कि फोन करने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी गालियां दीं। 

सांसद ने मांग की है कि उनकी जान और संपत्ति को बचाने के लिए पुलिस की तरफ से अनुकरणीय कदम उठाए जाएं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने सर्कल अधिकारी और कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच करने और निगरानी टीमों की मदद लेने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बता दें कि एमपी में वाई श्रेणी की सुरक्षा है और पुलिस को उनके आवास पर भी तैनात किया गया है, लेकिन सुरक्षा की समीक्षा खतरे की कॉल के मद्देनजर पुलिस द्वारा की जाएगी।

टॅग्स :पाकिस्तानसाक्षी महाराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राम मंदिरअयोध्याजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड