लाइव न्यूज़ :

बीजापुरः ₹28 लाख के इनामी 9 माओवादी सहित 19 माओवादियों का सरेंडर, 2025 में अब तक 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 137 नक्सली अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2025 20:10 IST

Bijapur: इनामी नक्सलियों में देवा पदम (30), देवा की पत्नी दुले कलमू (28), सुरेश कटटाम (21), सोनी पूनेम (20), नारायण कटटाम (35), अंदा माडवी (35), बामी कुहरामी (45), शंकर कड़ती (45) और मुन्ना पोड़ियाम (35) शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेवा पदम और दुले कमलू पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित है।एरिया कमेटी सदस्य सुरेश कटटाम पर 5 लाख रुपये का इनाम है।सोनी पूनेम पर 2 लाख रुपये का इनाम है।

Bijapur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन 19 नक्सलियों में से नौ पर इनाम घोषित था। अधिकारियों ने बताया कि इनामी नक्सलियों में देवा पदम (30), देवा की पत्नी दुले कलमू (28), सुरेश कटटाम (21), सोनी पूनेम (20), नारायण कटटाम (35), अंदा माडवी (35), बामी कुहरामी (45), शंकर कड़ती (45) और मुन्ना पोड़ियाम (35) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बटालियन नंबर एक के सदस्य देवा पदम और दुले कमलू पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित है।

अधिकारियों ने बताया कि एरिया कमेटी सदस्य सुरेश कटटाम पर पांच लाख रुपये और पार्टी सदस्य सोनी पूनेम पर दो लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि नक्सली नारायण कटटाम, अंदा माडवी, बामी कुहरामी, शंकर कड़ती और मुन्ना पोड़ियाम पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का संगठन के विचारों से मोहभंग हुआ और वे संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद से परेशान थे, इसलिए उन्होंने समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने की चाह में आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में अब तक 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 137 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों में 56 नक्सली मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 हजार रुपये नकद राशि प्रदान की गयी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?