लाइव न्यूज़ :

पिता का इलाज कराना डॉक्टर बेटा को पड़ा गया महंगा, पत्नी ने दी ऐसी खौफनाक सजा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2018 04:04 IST

डॉक्टर धनंजय कुमार ने अपने पिता राधेश्याम प्रसाद यादव की आंखों का ऑपरेशन डॉक्टर गणेश कुमार के यहाँ करवाया था और उनकी आंखों की रौशनी बढे़ इसके लिए उनकी आंखों में मंहगे लैंस भी लगवाए थे.

Open in App

पटना 20 जुलाई: बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड पीएचसी में पदस्थापित डॉक्टर धनंजय कुमार को अपने पिता का इलाज करवाना महंगा पड गया. पिता के इलाज पर किये जा रहे खर्च को लेकर भाई शैलेश कृष्ण के सहयोग से उनकी शिक्षिका पत्नी नीतू कुमारी ने पति की जमकर पिटाई कर दी. पत्नी और साले की पिटाई से चिकित्सक बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.                                 प्राप्त जानकारी के अनुसार सहरसा शहर के राधानगर मोहल्ला निवासी और मधेपुरा जिले के कुमारखंड पीएचसी में भर्ती डॉ धनंजय कुमार के साथ उनकी शिक्षिका पत्नी और साले द्वारा बुरी तरह पिटाई कर घायल करने का मामला सामने आया है. परिजनों ने जख्मी चिकित्सक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

घटना के संबध में सदर अस्पताल में भर्ती जख्मी ने बताया कि उसके पिताजी का इलाज चल रहा है. वह सुबह में अपने किराये के मकान पर पहुंचे जहां महिषी के बलिया सिमरी में पदस्थापित शिक्षिका पत्नी नीतु कुमारी ने पिता के इलाज में बेवजह खर्चा करने पर गुस्सा जाहिर किया. इसका विरोध करने पर पत्नी और साले योगेश कुमार ने मिलकर पिटाई कर दी. 

2 सालों तक किन्नर को हैंडसम लड़का समझ करती रही प्यार, फेसबुक से हुई थी दोस्ती

बताया जाता है कि डॉक्टर धनंजय कुमार ने अपने पिता राधेश्याम प्रसाद यादव की आंखों का ऑपरेशन डॉक्टर गणेश कुमार के यहाँ करवाया था और उनकी आंखों की रौशनी बढे़ इसके लिए उनकी आंखों में मंहगे लैंस भी लगवाए थे. डॉक्टर ने अपने खर्चे पर पिता का इलाज करवाया यह उनकी पत्नी पर नागवार गुजरा.

पत्नी की सख्त हिदायत थी कि डॉक्टर बिना उनकी इजाजत के पैसे का खर्च कहीं भी नहीं कर सकते हैं. डॉक्टर ने पत्नी की मर्जी के खिलाफ अपने पिता का इलाज करवाया था. पत्नी यह भी चाहती थी कि उसके पति उसके मायके वालों की तीमारदारी करें और जो भी खर्च करें. उनके मायके वालों पर करें. डॉक्टर अपने पिता, भाई सहित किसी भी अपने रिस्तेदार पर फूटी कौड़ी भी खर्च ना करें. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी