लाइव न्यूज़ :

10 लाख रुपये में डील, किशनगंज की प्रभारी डीपीओ अनीता कुमारी-2 अरेस्ट, 50,000 रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2026 16:15 IST

शिकायतकर्ता सीडीपीओ नालंदा जिले के नूरसराय थाना अंतर्गत जगदीशपुर तियारी निवासी नागेंद्र कुमार (पिता- राजदेव साह) के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएसवीयू के डीएसपी लव कुमार ने बताया कि यह मामला किसी बड़ी विभागीय डील और लाभ से जुड़ा हुआ है।अनीता कुमारी ने कुल 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से फिलहाल 50 हजार रुपये दिए गए थे।आवास से लाखों रुपये अतिरिक्त नकद भी बरामद हुए हैं, जिनकी गिनती की जा रही है।

पटनाः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (एसयूवी) के द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बिहार के किशनगंज जिले में एसवीयू की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जिले की प्रभारी डीपीओ (आईसीडीएस) अनीता कुमारी-2 को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पौठिया के सीडीपीओ नागेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर की गई। बताया जाता है कि शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पहले प्रारंभिक जांच की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान अनीता कुमारी को उनके निजी आवास से रिश्वत की राशि लेते पकड़ा गया। एसवीयू के डीएसपी लव कुमार ने बताया कि यह मामला किसी बड़ी विभागीय डील और लाभ से जुड़ा हुआ है।

आरोप है कि अनीता कुमारी ने कुल 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से फिलहाल 50 हजार रुपये दिए गए थे। छापेमारी के दौरान उनके आवास से लाखों रुपये अतिरिक्त नकद भी बरामद हुए हैं, जिनकी गिनती की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद अनीता कुमारी को निगरानी मुख्यालय पटना लाए जाने की तैयारी की जा रही थी।

शिकायतकर्ता सीडीपीओ नालंदा जिले के नूरसराय थाना अंतर्गत जगदीशपुर तियारी निवासी नागेंद्र कुमार (पिता- राजदेव साह) के रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता नागेन्द्र कुमार का आरोप है कि प्रभारी डीपीओ अनीता कुमारी-2 उन्हें आरोप पत्र गठित कर निलंबित कराने की धमकी दे रही थीं। इस कार्रवाई से बचने के बदले उन्होंने 10 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

विशेष निगरानी इकाई ने इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 के तहत कांड संख्या-08/2026 दर्ज किया है। आरोपी अधिकारी को शनिवार को पटना स्थित निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पहले एसयूवी ने मुजफ्फरपुर से जिला कृषि पदाधिकारी और उसके ड्राइवर को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

आरोपी अधिकारी ने एक खाद दुकानदार को दुकान का लाइसेंस रद्द करने का भय दिखाकर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद एसयूवी ने जाल बिछाकर आरोपी कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उनके ड्राइवर रामबाबू राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटनाबिहारबिहार समाचारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?