लाइव न्यूज़ :

बिहारः बालू माफियाओं से सांठगांठ, खनन विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति जब्त

By एस पी सिन्हा | Updated: October 6, 2021 19:37 IST

छापेमारी में आय से एक करोड़ 29 लाख 99 हजार 724 रुपये की अधिक संपत्ति का पता चला है, जो वास्तविक आय से 51 फीसदी अधिक है. 

Open in App
ठळक मुद्देमेडिकल शॉप और खेतान मार्केट में खुशी लहंगा स्टोर में एक साथ छापेमारी शुरू की.एसबीआई, एक्सिस एवं अन्य बैंकों में 16 बचत एवं एक चालू खाता मिला है. एक करोड़ 58 लाख 85 हजार 570 जमा है.

पटनाः बिहार में बालू माफियाओं से सांठगांठ और बालू के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है. आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आज खनन विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें उनके पास अकूत संपत्ति का पता चला है.

छापेमारी में आय से एक करोड़ 29 लाख 99 हजार 724 रुपये की अधिक संपत्ति का पता चला है जो वास्तविक आय से 51 फीसदी अधिक है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पटना में कदमकुआं थाना क्षेत्र के आर्य कुमार रोड स्थित उनके आलीशान मकान के अलावा एक मेडिकल शॉप और खेतान मार्केट में खुशी लहंगा स्टोर में एक साथ छापेमारी शुरू की.

संजय कुमार पर आरोप है कि उन्होंने आरोपों से घिरे और अवैध उत्खनन में लगे बालू माफियाओं से साथ सांठगांठ कर क्लीन चिट दी थी. जांच में नोएडा में दो फ्लैट, खेतान मार्केट पटना में दुकान का स्वामित्व इनके पास पाया गया है. जबकि सहायक निदेशक संजय कुमार और उनकी पत्नी के नाम से आईसीआईसी बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, एक्सिस एवं अन्य बैंकों में 16 बचत एवं एक चालू खाता मिला है.

जिसमें एक करोड़ 58 लाख 85 हजार 570 जमा है. इसके अलावा जीवन बीमा एवं अन्य में करीब 66 लाख 65 हजार निवेश किया गया है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने सहायक निदेशक के खिलाफ अपने ही थाने में आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया था. न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद बुधवार को छापेमारी की गई.

आर्थिक अपराध इकाई की टीम की इस छापेमारी में बिहार एसटीएफ भी शामिल थी. सूत्रों के अनुसार सहायक निदेशक ने अवैध रूप से जो अकूत संपत्ति बनाई है, उसके अहम सबूत आर्थिक अपराध इकाई की टीम को मिले हैं. फिलहाल देर शाम तक छापेमारी चलेगी और उसके बाद यह पता चल पाएगा कि धनकुबेर बने अधिकारी ने कितनी अकूत संपत्ति अर्जित की है.

छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसका विश्लेषण किया जा रहा है. सहायक निदेशक संजय कुमार के बैंक खातों व लॉकर सील करने की कार्रवाई की जा रही है. यहां बता दें कि संजय कुमार खान एवं भूतत्व विभाग में सहायक निदेशक के पद पर तैनात थे. इन पर गैरकानूनी धंधे में बिचौलियों से सांठगांठ की बात प्रकाश में आई और आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का सूचना मिली.

इन पर अवैध बालू उत्खनन एवं गैर कानूनी व्यापार संलिप्तता पाई गई. जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई ने जांच के बाद छापेमारी की है. उल्लेखनीय है कि है कि बालू माफिया से सांठगांठ रखने के चक्कर में दो एसपी समेत कई बडे़ अधिकारी कर्मचारी अबतक फंस चुके हैं. दो एसपी निलंबित हैं. उनकी सम्पति की जांच भी चल रही है. लगातार चल रही इस करवाई से भ्रष्ट अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप