लाइव न्यूज़ :

बिहारः मोकामा से आरजेडी विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, घर में मिली थी AK-47, खत्म हो सकती है विधायकी!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2022 16:30 IST

अनंत सिंह को 14 जून को ही पुश्तैनी घर से एके-47 और ग्रेनेड बरामदगी मामले में दोषी करार दिया था. नियमानुसार दो वर्ष से ज्यादा सजा होने पर विधानसभा की सदस्यता खत्म हो जाती है.

Open in App
ठळक मुद्देअनंत सिंह की विधानसभा की सदस्यता जाने का खतरा है.केयर टेकर पर 15 अक्टूबर 2020 में आरोप गठित किया गया था.विशेष लोक अभियोजक ने 13 पुलिस अभियोजन गवाहों को कोर्ट में पेश किया.

पटनाः राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एके-47 मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट के स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे ने अनंत सिंह और उनके केयर टेकर सुनील राम को 10 सजा की सुनाई है. अनंत सिंह को 14 जून को ही पुश्तैनी घर से एके-47 और ग्रेनेड बरामदगी मामले में दोषी करार दिया था.

 

 

सजा मिलने के बाद अनंत सिंह की विधानसभा की सदस्यता जाने का खतरा है. नियमानुसार दो वर्ष से ज्यादा सजा होने पर विधानसभा की सदस्यता खत्म हो जाती है. हालांकि, उनके वकील ने कहा कि सजा के फैसले को पटना हाइकोर्ट में चुनोती दी जाएगी और अपील दायर की जाएगी. आर्म्स एक्ट की 7 धारा, भादवि की दो धारा और दो विस्फोटक अधिनियम के तहत एमपी-एमएलए के विशेष कोर्ट ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित किया था. दोनों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने का भी आरोप गठित हुआ है.

इस कांड की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के तहत प्रतिदिन यानी 34 माह तक चली. इस कांड में विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट तक से जमानत नहीं मिली थी. अनंत सिंह 25 अगस्त 2019 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं. इस मामले विधायक और उनके केयर टेकर पर 15 अक्टूबर 2020 में आरोप गठित किया गया था.

इसके बाद विशेष लोक अभियोजक ने 13 पुलिस अभियोजन गवाहों को कोर्ट में पेश किया. विधायक की ओर से बचाव पक्ष में 34 गवाह पेश किए गए. इसमें 13 जून को कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई थी. विधायक अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने बताया कि कोर्ट ने एविडेंस, पांच टाइम से विधायक रहे हैं और उनके हेल्थ को देखते ओवरऑल 10 साल की सजा सुनाई है.

जो भी सजा चलेगी साथ साथ चलेगी. ऐसा नहीं है कि एक सजा पूरा हो गया तो दूसरे सेक्शन का सजा चलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट से स्टे लग जाएगा तो विधायक बने रहेंगे. फैसले की कॉपी मिलते ही हमलोग हाईकोर्ट में अपील करेंगे. बता दें कि विधायक अनंत सिंह एवं केयरटेकर सुनील राम के खिलाफ बाढ़ अनुमंडल की तत्कालीन एएसपी लिपी सिंह द्वारा जांच कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया गया था.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअनंत सिंहआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा