लाइव न्यूज़ :

Bihar Police: भागलपुर में पुलिस टीम पर हमला, ASI समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; 3 दिन में तीसरी घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2025 10:29 IST

Bihar Police: बिहार के भागलपुर जिले में भीड़ द्वारा किए गए हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार रात कहलगांव उपमंडल के अंतीचक में हुई, जब दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम वहां गई थी।

Open in App

Bihar Police: बिहार के भागलपुर जिले में अंतीचक थाने के पुलिसकर्मियों पर शनिवार रात ग्रामीणों द्वारा किये गये हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अंतीचक थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रात के समय गश्त के लिए निकली थी।

उन्होंने बताया कि माधव रामपुर हरि चक गांव के पास बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद ग्रामीणों के दो गुट आपस में झगडा कर रहे थे, जिसे देखकर पुलिस टीम वहां रुकी और इसी बीच ग्रामीणों ने उनपर पथराव करना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इस हमले में गश्ती दल में शामिल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए और पथराव में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

थानाध्यक्ष ने बताया की हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और सभी घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी संजीव चौधरी के बयान के आधार पर 24 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :Bihar Policeक्राइमनीतीश कुमारNitish KumarPolice Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?