लाइव न्यूज़ :

Bihar News: छत्तीसगढ़ में 776 करोड़ रुपये के शराब घोटाला, आरोपी पूर्व विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी गोपालगंज में अरेस्ट, एसपी स्वर्ण प्रभात ने ऐसे कसा शिकंजा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2024 18:15 IST

Bihar News: छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले प्रकाश पति त्रिपाठी के पुत्र अरुण पति त्रिपाठी 9 माह तक जेल में रहने के बाद बाहर निकले थे और बीते जनवरी माह से ही मोबाइल बंद कर फरार चल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ की एसीबी पुलिस को सौंप दिया गया है। पूर्व विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी का एक वीडियो भी सामने आया है।छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन होने के बाद साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगा रहे हैं।

Bihar News: बिहार में गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव से पुलिस ने पूर्व आईएएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ उत्पाद विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। उनपर छत्तीसगढ़ में 776 करोड़ रुपये के शराब घोटाले का आरोप है। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आईएएस कैडर के पदाधिकारी और छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी पर घोटाले का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले प्रकाश पति त्रिपाठी के पुत्र अरुण पति त्रिपाठी 9 माह तक जेल में रहने के बाद बाहर निकले थे और बीते जनवरी माह से ही मोबाइल बंद कर फरार चल रहे थे।

छत्तीसगढ़ पुलिस की इनपुट पर गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र की पुलिस ने सिसई गांव से अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर इन्हें छत्तीसगढ़ की एसीबी पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद पूर्व विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी का एक वीडियो भी सामने आया है।

जिसमें वह छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन होने के बाद साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में 776 करोड़  रुपये के शराब घोटाले का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें सरकार ने नए सिरे से जांच के लिए एसीबी और ईओडब्ल्यू में एफआईआर दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी में गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई निवासी और छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के एमडी अरुण पति त्रिपाठी समेत कुल 70 लोगों को अभियुक्त बनाया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़बिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम