लाइव न्यूज़ :

Bihar LJP leader Hulas Pandey: पटना, बेंगलुरु और दिल्ली ठिकाने पर छापेमारी?, चिराग पासवान के करीबी हुलास पांडेय पर ईडी एक्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: December 27, 2024 17:27 IST

Bihar LJP leader Hulas Pandey: हुलास पांडेय चर्चित बाहुबली नेता पूर्व विधायक सुनील पांडेय के छोटे भाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज टीम अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची। ईडी को हुलास पांडेय से जुड़ी कई अहम जानकारी मिली थी।पटना के गोला रोड और बेंगलुरु समेत और दिल्ली के ठिकाने पर छापेमारी की है।

पटनाः केन्द्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान के करीबी पूर्व विधान पार्षद एवं लोजपा(रा) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय के कई ठिकाने पर ईडी के द्वारा छापेमारी की गई है। ईडी की टीम ने पटना के गोला रोड और बेंगलुरु समेत और दिल्ली के ठिकाने पर छापेमारी की है। कहा जा रहा है कि ईडी को हुलास पांडेय से जुड़ी कई अहम जानकारी मिली थी, जिसके बाद आज टीम अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची। बता दें कि हुलास पांडेय चर्चित बाहुबली नेता पूर्व विधायक सुनील पांडेय के छोटे भाई हैं। इनके ऊपर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FNews18Jharkhand%2Fvideos%2F562467956549688%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

सुनील पांडेय और हुलास पांडेय के एक और भाई संतोष पांडेय का कंस्ट्रक्शन का अपना बड़ा कारोबार है। हुलास पांडेय का भतीजा विशाल प्रशांत भाजपा के टिकट पर तरारी से विधायक बने हैं। पिछले दिनों बिहार विधानसभा के उपचुनाव में विशाल प्रशांत ने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था। भतीजा की जीत में हुलास पांडेय ने बहुत पसीना बहाया था। उनके भाई सुनील पांडेय पहले पशुपति पारस के नेतृत्व वाली रालोजपा में थे। उपचुनाव से से ठीक पहले वे भाजपा में बेटे के साथ शामिल हो गए थे।

राजनीतिक गलियारे में हुलास पांडेय की काफी पहुंच है। एनडीए के बड़े नेताओं से उनके काफी बेहतर ताल्लुकात हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधान पार्षद के तीनों ठिकानों पर छापेमारी की गई। खबर लिखे जाने तक बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक सूचना एजेंसी की ओर से नहीं दी गई है। ईडी सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति को लेकर की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारप्रवर्तन निदेशालयपटनाबेंगलुरुदिल्लीचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह