लाइव न्यूज़ :

चीखता रहा बच्चा, लोग देखते रहे तमाशा, चोर बताकर 13 साल के लड़के की हुई बेरहमी से पिटाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 31, 2018 14:42 IST

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वायरल वीडियो में पीड़ित बच्चे की पहचान कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बिहार कटिहार के शरीफगंज इलाके का है। 

Open in App

पटना, 31 मई:  बिहार के कटिहार में चोरी के आरोप में एक बच्चे की इतनी बुरी तरीके से पिटाई की गई है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बच्चे को  खंभे में जंजीर से बांध कर रखा गया है और उसे बेरहमी से बेल्ट से पिटा जा रहा है। बच्चे की उम्र 13 साल है और उसका नाम सद्दाम है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वायरल वीडियो में पीड़ित बच्चे की पहचान कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कटिहार के शरीफगंज इलाके का है। 

इस 13 वर्षीय मासूम पर मोबाइल चोरी का आरोप है। मोबाइल चोरी के शक के बाद गांव के लोगों ने एक खंभे में बच्चे को जंजीर से बांधा और पिटाई करते हुए वीडियो भी बनवाया। यह 13 साल का बच्चा कूड़ा-कचरा चुन अपना गुजारा करता है। इस बच्चे की बेहरहमी से इतनी पिटाई की गई कि वह बेहोश हो गया।

  frameborder="0" width="480" height="270" src="//www.dailymotion.com/embed/video/x6kpys4" allowfullscreen allow="autoplay"

पिटाई के दौरान मासूम चीख रहा था, चिल्ला रहा था। लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। लोग वहां सामने खड़ा होकर तमाशा देखते रहे। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस मासूम बच्चे सद्दाम तक पहुंची। सद्दाम से पूछताछ कर  पुलिस ने शरीफगंज की एक होटल में छापेमारी कर वहां से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच-पड़ताल कर रही है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :बिहारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला