लाइव न्यूज़ :

शादी के छह माह बाद ही पत्नी ने करा दी पति की हत्या, बिहार का सनसनीखेज मामला, सामने आई ये वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: December 25, 2021 16:17 IST

बिहार के जमुई में एक पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या कराने का मामला सामने आया है। दोनों की शादी हुए अभी छह महीने ही हुए थे।

Open in App

पटना: बिहार में जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सांपो गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. शादी के केवल छह महीने बाद ही एक नवविवाहिता पर अपने पति के खिलाफ साजिश रच उसकी प्रेमी के हाथों हत्या करा देने का आरोप लगा है. घटना की जानकारी मिलने पर सभी सन्न रह गये.

बताया जाता है कि युवती का शादी से पहले उसके मायके में ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह प्रेम प्रसंग शादी के बाद भी जारी था. इस बात की जानकारी उसके पति को भी हो गई थी. इस बीच महिला ने प्रेमी के लिए अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची. 

पति को जबरन घर से बाहर भेजा गया

इसके लिए घटना वाली रात पति को जबरन यह कहते हुए घर से बाहर जाने की बात कही कि उसके रिश्तेदार की बाइक खराब हो गई है. पति नहीं जाना चाहता था पर पत्नी ने उसे जबरन भेजा. पति के वहां पहुंचते ही रास्ते में घात लगाये महिला के प्रेमी और उसके दोस्तों ने युवक के गला रेतकर हत्या कर दी. 

घटना के बाद पत्नी दुख व्यक्त करते हुए विलाप करती रही. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस महिला के पति विकास कुमार उर्फ विक्की की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई. पुलिस ने शक के आधार पर महिला को हत्या के अगले ही दिन हिरासत में ले लिया था. 

आरोपियों का दावा- पति करना चाहता था पत्नी की हत्या

छानबीन के बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया कि हत्या की मास्टर मांइड विकास की पत्नी ही है. पुलिस ने इस हत्या के मामले में विकास की पत्नी काजल, उसके प्रेमी रंजन यादव व उसके दोस्त लड्‌डू यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई. 

पूछताछ के दौरान अभियुक्त रंजन यादव द्वारा बताया गया कि हत्या की साजिश घटना के दो दिन पूर्व रची गई थी. साथ ही हत्या कि वजह बताई गई कि विकास को काजल के प्रेम प्रसंग की बात पता चल चुकी थी और वह अपनी पत्नी की हत्या करना चाह रहा था. इससे पहले ही काजल ने उसका काम तमाम करा दिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO