लाइव न्यूज़ :

पत्नी नहीं थी सुंदर तो जलाकर की हत्या, पहली बीवी के साथ भी कर चुका है ये खौफनाक काम

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2018 20:10 IST

बिहार के सीतामढ़ी बैरगनिया थाना क्षेत्र पचटकी यदू गांव में एक विवाहिता की जला कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हरिशंकर प्रसाद की 28 वर्षीया पत्नी वीणा देवी के रूप में की गई है।

Open in App

पटना,30 अगस्त:बिहार के सीतामढ़ी बैरगनिया थाना क्षेत्र पचटकी यदू गांव में एक विवाहिता की जला कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान हरिशंकर प्रसाद की 28 वर्षीया पत्नी वीणा देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतका के अधजले शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही मामले में ससुर रामचंद्र साह और सास शांति देवी को गिरफ्तार किया है। 

थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामचंद्र साह के घर पर दारोगा शत्रुघ्न साह के नेतृत्व में छापेमारी कर शव की बरामदगी की गई है। वहीं, पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली महादेव निवासी मृतका के भाई सोनू सर्राफ के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोनू सर्राफ ने बताया है कि उसका बहनोई अपने घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पिछले चार वर्षों से उसकी बहन को सुंदर नहीं होने की बात कह कर हमेशा मारपीट करता था। 

सभी आरोपितों ने रात में एकमत होकर उसकी बहन की जलाकर हत्या कर दी। एक माह पूर्व भी उसके बहनोई ने फोन करके बहन को ले जाने के लिए कहा था। साथ ही धमकी दी थी कि तुम्हारी बहन सुंदर नहीं है, इसलिए पहली पत्नी की तरह उसकी भी हत्या कर देंगे। बताया जाता है कि आरोपित हरिशंकर साह की वीणा देवी से दूसरी शादी हुई थी। उसकी पहली पत्नी मर चुकी है। 

सोनू सर्राफ ने पचटकी यदू निवासी अपने बहनोई हरिशंकर प्रसाद, ससुर रामचंद्र साह, सास शांति देवी, भैंसुर शिवशंकर साह, देवर उमाशंकर साह, राघवेंद्र साह, पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल ब्लॉक रोड निवासी मुन्नी देवी और रमेश साह को आरोपित किया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उसकी बहन की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। उसे तीन पुत्र भी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?