लाइव न्यूज़ :

Gopalganj News: मंडप से किन्नरों ने किया दूल्हे का अपरहण, पुलिस ने ऐसा लगाया पता

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2025 15:38 IST

Gopalganj News:बताया जा रहा है कि प्रोग्राम के दौरान डांस पार्टी के सदस्यों और ग्रामीणों से मारपीट हो गई।

Open in App

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में एक शादी समारोह के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नाच कार्यक्रम के लिए बुलाई गई डांस पार्टी के सदस्यों(किन्नरों) ने विवाद के बाद मंडप से ही दूल्हे का अपहरण कर लिया। दूल्हे के अपहरण से इलाके में सनसनी फैल गई।

बारातियों में हड़कंप मच गया तो वहीं वर और वधू दोनों पक्ष के लोग परेशान हो गए। हालांकि, गोपालगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने दूल्हे को सीवान जिले के जामो बाजार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किन्नरों ने दूल्हे का अपहरण किया ही क्यों?

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक की है। दिघवा दुबौली से सोनू शर्मा की बारात आई थी। शादी में मनोरंजन के लिए किन्नरों की एक डांस पार्टी को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि प्रोग्राम के दौरान डांस पार्टी के सदस्यों और ग्रामीणों से मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि नाराज किन्नर सीधे दुल्हन के घर के मंडप में पहुंच गए और दूल्हे का अपहरण कर उसे गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए।

दूल्हे के अपहरण से शादी समारोह में हड़कंप मच गया और दुल्हन के घरवालों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

गोपालगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। दूल्हे के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया और आखिरकार सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र से दूल्हे को सकुशल बरामद कर लिया।

गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि शादी समारोह में मंडप से दूल्हे को उठा ले जाने की खबर सामने आई थी, जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि दूल्हे को सीवान के जामो थाना से रिकवर कर लिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत मिली है, जिस पर जांच की जा रही है।

इस संबंध में दूल्हे के भाई रवि शर्मा ने बताया कि उनके भाई का डांस पार्टी ने अपहरण कर लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं, दुल्हन के गहने भी लूट लिए। जश्न के माहौल में मायूसी छा गई तो वहीं, इस पूरी घटना के बाद दुल्हन सदमे में हैं।

टॅग्स :Bihar Policeवेडिंगक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास