लाइव न्यूज़ :

बिहार: नालंदा में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने किया चार आरोपियों को गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: June 17, 2018 18:45 IST

इस समूह ने एक 14 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार कर उसका वीडियो बनाया है।  इसके बाद उस वीडियो को वायरल कर दिया है।

Open in App

पटना, 17 जून: बिहार के नालंदा जिले से पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग लड़की से कथित रुप से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में सभी चार आरोपी गिरफ्तार किया है।  समाचार एजेंसी एएनआई की मानें तो इस समूह ने एक 14 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार कर उसका वीडियो बनाया है।  इसके बाद उस वीडियो को वायरल कर दिया है।  यह घटना नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र की है।  

ये भी पढ़ें: पांच युवकों ने किशोर से किया रेप, निजी अंग में डाली लोहे की रॉड

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि शनिवार देर शाम जिले में सारमेरा थानाक्षेत्र के अहियापुर गांव में चारों आरोपियों ने 14 साल की लड़की से एक सुनसान इमारत में कथित रुप से सामूहिक बलात्कार किया था। उन्होंने आगे कहा, 'सभी चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।  उनके नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं।'

ये भी पढ़ें: गौरी लंकेश हत्याकांड: एसआईटी ने श्री राम सेना के जिला प्रमुख को भेजा पूछताछ का समन

पुलिस के मुताबिक शनिवार को ही मां की डांट सुनने के बाद लड़की अपने चाचा के घर जाने के लिए बस पकड़ने जा रही थी तब उसके साथ यह वारदात हुई। जान-पहचान का एक व्यक्ति बस स्टैंड में उससे मिला। वह उसे बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया और रास्ते में तीन और दोस्तों को भी साथ ले लिया। चारों उसे एक सुनसान इमारत में ले गए और उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया। लड़की ने परिवारवालों को आपबीती बताई जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस तत्काल हरकत में आयी और उसने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए