लाइव न्यूज़ :

लिव-इन पार्टनर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 2 दिनों तक लाश के साथ रहा; बॉस से अफेयर के शक में प्रेमी कातिल

By अंजली चौहान | Updated: July 1, 2025 14:31 IST

Bhopal Murder: रितिका सेन नाम की महिला की उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। 32 वर्षीय आरोपी दो दिनों तक लाश के साथ घर पर रहा

Open in App

Bhopal Murder: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक प्यार भरी कहानी का दर्दनाक अंत हुआ है। जहां प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि भोपाल में 27 जून को हुई वारदात में लिव इन पार्टनर ने अपने पार्टनर का गला घोंट कर हत्या कर दी। बजरिया पुलिस स्टेशन की एसएचओ शिल्पा कौरव ने कहा कि पीड़िता की पहचान रितिका सेन के रूप में हुई है, जो आरोपी सचिन राजपूत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। वह एक कामकाजी पेशेवर थी और कपल किराए के मकान में रह रहे थे।

सचिन राजपूत बेरोजगार था और उसे अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सेन पर शक था कि उसका अपने बॉस के साथ संबंध है। शुक्रवार की रात को दंपति के बीच काफी बहस हुई और गुस्से में सचिन ने रितिका का गला घोंट दिया और उसके शव को एक बोरे में डाल दिया। रितिका के शव को बोरे में लपेटने के बाद सचिन ने कथित तौर पर उसे बिस्तर पर रख दिया और पूरे दो दिनों तक शव के साथ रहा। 

अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या के दो दिन बाद सचिन अपने दोस्त से मिला और उसके साथ शराब पी। सचिन ने हत्या की बात कबूल की, लेकिन उसके दोस्त ने पहले तो उस पर यकीन नहीं किया क्योंकि वह नशे में था।

हालांकि, जब अगली सुबह आरोपी ने वही कबूलनामा दोहराया, तो उसके दोस्त ने आखिरकार उसी शाम पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसके बाद, पुलिस उस अपार्टमेंट में पहुंची, जहां सचिन और रितिका किराए पर रह रहे थे, और पीड़िता का शव बरामद किया, जो सड़ रहा था और अभी भी चादर में लिपटा हुआ था और बिस्तर पर रखा हुआ था।

बता दें कि हाल के दिनों में, लोगों द्वारा अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के कई मामले सामने आए हैं। देश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें सामने आ चुकी है। 

टॅग्स :भोपालहत्याPoliceरिलेशनशिपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?