लाइव न्यूज़ :

BHOPAL Crime News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, हमीदिया अस्पताल के लिफ्ट आपरेटर सहित तीन की तलाश

By आकाश सेन | Updated: November 23, 2023 17:04 IST

BHOPAL Crime News: भोपाल के VIP रोड स्थित करबला घाट के पार्क में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास।पार्क में युवती को बात करने के बहाने ले गया था आरोपी।तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म का किया प्रयास।

BHOPAL Crime News: भोपाल के कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया कि थाने क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती चार माह पहले हमीदिया अस्पताल में काम करती थी। उसी समय उसकी पहचान अस्पताल की लिफ्ट के आपरेटर विवेक धावड़े से हो गई थी। एक ही मोहल्ले में रहने के कारण उनका परिचय और बढ़ गया था।

मोबाइल फोन पर भी बातचीत होने लगी थी। बुधवार शाम को युवती घर से कुछ सामान लेने के लिए दुकान निकली थी। तभी रास्ते में उसे विवेक मिल गया। वह युवती को बात करने के बहाने से वीआइपी रोड स्थित करबला घाट के पास बने पार्क में ले गया। रात करीब आठ बजे विवेक का दोस्त सुधीर व एक अन्य भी वहां पहुंच गए।

युवती के शोर मचाने पर भागे आरोपी

इसके पहले की युवती कुछ समझ पाती, तभी तीनों आरोपीबुरी नीयत से उसे खींचकर झाड़ियों में ले गए। वहां वे लोग उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। युवती ने मदद के लिए शोर मचाया और उनके चंगुल से जैसे तैसे छूटकर भागी।

युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए, तो आरोपी वहां से फौरन भाग गए। इसके बाद पीड़ित युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को  शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित विवेक धावड़े, सुधीर व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनारी सुरक्षारेपPoliceमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए