लाइव न्यूज़ :

भीम आर्मी के चन्द्रशेखर को 'अमेठी के क्षत्रिय' नाम से बने फेसबुक पेज से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 30, 2023 08:24 IST

भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने अमेठी के गौरीगंज से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो फेसबुक पर 'अमेठी के क्षत्रिय' नाम से एक पेज चलाता है।

Open in App
ठळक मुद्देभीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर पर हुए हमले में पुलिस ने अमेठी के गौरीगंज से एक आरोपी को पकड़ा पकड़ा गया आरोपी विमलेश सिंह "अमेठी के क्षत्रिय" नाम से पेसबुक पेज चलाता हैविमलेश सिंह ने हमले के बाद बाकायदा फेसबुक पर लिखा था, 'चंद्रशेखर अगली बार नहीं बचेंगे'

लखनऊ:भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद पर बीते बुधवार को हुए हमले के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अमेठी से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी का नाम  विमलेश सिंह है और वह फेसबुक पर 'अमेठी के क्षत्रिय' नाम से एक पेज चलाता है। आरोपी ने इस फेसबुक पेज के माध्यम से कथिततौर पर चंद्रशेखर को जान से मारने की धमकी दी और  उसने बाकायदा इस संबंध में फेसबुक पोस्ट पर लिखा था,'चंद्रशेखर अगली बार नहीं बचेंगे'।

बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस चंद्रशेखर पर हुए हमले की विवेचना करते हुए विमलेश सिंह के फेसबुक पेज तक पहुंची, जहां बुधवार को सहारपुर में भीम आर्मी के मुखिया पर हुए जानलेवा हमले के बाद फौरन बाद उन्हें फिर से जान से मारने की बात कही गई थी।

गिरफ्तार किये गये विमलेश सिंह ने "अमेठी के क्षत्रिय" नाम से फेसबुक पेज से बुधवार को हुए आजाद पर हुए हमले की बाकायदा जिम्मेदारी ली थी और भविष्य में चंद्रशेखर की जान से मारने की भी बात कही थी। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिया विमलेश अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र का रहने वाला है।

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर बीते बुधवार की शाम सहारनपुर में उस वक्त हमला किया गया था, जब वह अपने अन्य पांच साथियों के साथ कार में यात्रा कर रहे थे। हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां बरसाईं, जिसमें चन्द्रशेखर गोली लगने के कारण जख्मी हो गये थे। घटना के फौरन बाद अलर्ट हुई पुलिस ने हमले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद वारदात में शामिल कार को ट्रैक करके देर रात सहारनपुर के मिरगपुर से बरामद कर ली।

पुलिस अभी हमलावरों की कार से उनका सुराग लगा रही थी कि इसी बीच "अमेठी के क्षत्रिय" नाम से बने फेसबुक पेज से चन्द्रशेखर पर हमले को लेकर एक पोस्ट वायरल हुई। उस फेसबुक पोस्ट में लिखा था, "भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर रावण पर जानलेवा हमला, रावण की पीठ में गोली लगी, बच गया लेकिन अगली बार नहीं बचेगा।"

पुलिस ने जब फेसबुक पेज का अध्ययन किया तो पता चला कि बुधवार यानी हमले के दिन से चार-पांच दिन पहले भी एक पुरानी पोस्ट में चन्द्रशेखर को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि "अमेठी के ठाकुर" सरेआम चौराहे पर दिन में चंद्रशेखर को मारेंगे।

उसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और गौरीगंज पुलिस स्टेशन में मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच को आगे बढ़ाया और "अमेठी के क्षत्रिय" फेसबुक अकाउंट चलाने वाले विमलेश सिंह को फौरन गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अमेठी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलामारन ने विमलेश की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरी घटना के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने फिलहाल विमलेश सिंह को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ हो रही है।

टॅग्स :चन्द्रशेखर आज़ादभीम आर्मीउत्तर प्रदेशअमेठीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?