लाइव न्यूज़ :

Bihar: भागलपुर में पदाधिकारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में कर दिया ढेर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2026 07:44 IST

Bhagalpur News: सभी घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में करने के लिए भेज दिया गया।

Open in App

Bhagalpur News:   बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या का बदला अब पुलिस ने लिया है। पुलिस ने यहां एनकाउंटर में इस कांड के मास्टरमाइंड रामधीन यादव को ढेर कर दिया है। दरअसल, कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू बुरी तरह जख्मी हो गए।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो अपराधियों की बेखौफ मानसिकता को बयां कर रहा है। शूटआऊट का मास्टरमाइंड नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामधीन यादव का सुबह-सुबह पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। छापेमारी के क्रम में उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे पुलिसकर्मी पदाधिकारी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया है।

बता दें कि वारदात मंगलवार दोपहर करीब 4:05 बजे की है। नगर परिषद कार्यालय में सभापति राज कुमार अपने चैंबर में सैरात की बंदोबस्ती को लेकर बैठक कर रहे थे। तभी हाथ में हथियार लहराते हुए तीन नकाबपोश अपराधी चैंबर में घुसे और सीधे सभापति को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वहां मौजूद ईओ कृष्ण कुमार ने साहस दिखाते हुए अपराधियों को रोकने की कोशिश की और उनसे उलझ गए।

इसी गुत्थमगुत्थी में अपराधियों ने उनके माथे पर गोली मार दी, जिससे उनकी जान चली गई। वहीं एनकाउंटर के बाद एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी को सूचित करना है कि कल सुल्तानगंज में घटित घटना का मुख्य अभियुक्त रामधनी यादव जो जिसको घटना में प्रयोग किए गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद करने के लिए ले जाया गया।

वहां पर उसके द्वारा और अज्ञात अपराधियों के द्वारा लिस्टिंग पर फायरिंग की गई। जिसके आलोक में पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसके कारण मुख्य आयुक्त से रामधनी यादव घायल हो गया साथ में हमारे तीन पुलिसकर्मी में भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में करने के लिए भेज दिया गया। जहां पर डॉक्टर ने अभियुक्त रामधनी यादव को मृत्यु घोषित कर दिया तथा तीनों घायल पुलिसकर्मी इलाजरत है। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश में है।

टॅग्स :Bihar Policeबिहार समाचारक्राइमहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के बेतिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मक्के की खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

क्राइम अलर्टShillong Honeymoon Murder: इंदौर की सोनम रघुवंशी को पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जमानत मिली

भारतखगड़िया निवासी 23 वर्षीय पांडव कुमार की दिल्ली में गोली मारकर की गई हत्या?, तेजस्वी यादव ने कहा- भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबॉश कंपनी में कार्यरत थीं धनबाद की रहने वाली पूजा दत्त?, बेंगलुरु पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उडे होश, नग्न शव रक्त से लथपथ

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबस्ती में दलालों ने बना दिया 4500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस?, हर काम पर वसूले 20000 रुपये?

क्राइम अलर्टट्रैक पर भीड़ के बीच हस्तमैथुन कर रहा था शख्स?, महिला ने कहा-काश मेरा कैमरा चालू होता तो मैं उसका चेहरा कैद कर पाती?

क्राइम अलर्टअमरपुर में मकई खेत से अर्धनग्न महिला का शव और दूसरी ओर युवक की गोली मारकर हत्या