लाइव न्यूज़ :

Bhadohi UP: 15 वर्षीय किशोरी को 25 साल के संजय बंगाली ने भदोही से अपहरण कर किया रेप?,पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2025 15:23 IST

Bhadohi UP: पुलिस ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने आठ जनवरी को अपनी बेटी के अपहरण के संबंध में समजद उर्फ संजय बंगाली (25) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस टीम ने आरोपी के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मौजूद होने का पता लगाया।पुलिस का सहयोग लेकर बंगाली के ठिकाने पर छापा मारकर किशोरी को बरामद कर लिया।किशोरी ने उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया है।

Bhadohi UP:  भदोही जिले की पुलिस ने यहां से अपहृत 15 वर्षीय किशोरी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में छापा मारकर बरामद कर लिया और कथित तौर पर उसे अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने आठ जनवरी को अपनी बेटी के अपहरण के संबंध में समजद उर्फ संजय बंगाली (25) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविन्द कुमार गुप्ता के अनुसार अपनी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया था कि यहां एक किराये के मकान में रहकर राजमिस्त्री का काम करने वाले बंगाली ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मौजूद होने का पता लगाया।

जिसके बाद वहां की पुलिस का सहयोग लेकर बंगाली के ठिकाने पर छापा मारकर किशोरी को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि बंगाली को भी गिरफ्तार कर लिया गया और यहां लाकर अदालत में पेश कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया। गुप्‍ता ने बताया किशोरी ने उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और बृहस्‍पतिवार को अदालत में कलम बंद बयान दर्ज कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में दुष्कर्म तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

महराजगंज में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज जिले की सिंदुरिया थाना पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहनवाज (20) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना आठ फरवरी की है तथा नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर शाहनवाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की बलात्कार व अपहरण की धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपपश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?