लाइव न्यूज़ :

Bhadohi: हनुमान मंदिर के पुजारी सीताराम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, कई बार मंदिर में घंटा, दानपात्र से चोरी की शिकायत पुजारी ने की थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2024 11:34 IST

Bhadohi: अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) तेज वीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जब कुछ लोग मंदिर में पूजा पाठ करने गए तो मंदिर परिसर में पुजारी सीताराम (75) को न पाकर उनके कमरे में जाकर देखा तो उनकी लाश पड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुजारी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। बिहार के किसी स्थान से करीब तीस साल पहले यहां आये थे।मंदिर की देख-रेख के साथ पूजा-पाठ की जिम्मेदारी सौंपी थी।

Bhadohi: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुजारी की गला रेत कर हत्या करने के मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ), एक उपनिरीक्षक समेत कुल चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार सुरयावा थाना क्षेत्र के बावन बीघा तालाब पर बने प्राचीन हनुमान मंदिर में यह घटना हुई, जहां मंदिर परिसर में बने एक कमरे में मंदिर के पुजारी रहते थे।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) तेज वीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जब कुछ लोग मंदिर में पूजा पाठ करने गए तो परिसर में पुजारी सीताराम (75) को न पाकर उनके कमरे में जाकर देखा तो उनकी लाश पड़ी थी। पुजारी की गला रेत कर हत्या की गयी थी। एएसपी ने बताया कि सीताराम बिहार के किसी स्थान से करीब तीस साल पहले यहां आये थे और स्थानीय लोगों ने उनको मंदिर की देख-रेख के साथ पूजा-पाठ की जिम्मेदारी सौंपी थी। तब से वह इसी मंदिर में रह रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर के पास कुछ अराजक तत्वों का जमावड़ा होने और कई बार मंदिर में घंटा, दानपात्र से चोरी की शिकायत पुजारी ने की थी। आज भी कई घंटा और दानपात्र गायब होने की बात सामने आई है। एएसपी सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर शीर्ष अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पुजारी का गला रेते जाने पर खून सूख गए हैं, ऐसे में यह अंदेशा है कि उनकी हत्या कई घंटे पहले की गयी है। एएसपी ने कहा कि एक टीम को मामले की जांच का काम सौंपा गया है। भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने देर शाम बताया कि मंदिर में कई बार बार चोरी होने के साथ अराजक तत्वों के मंदिर परिसर में जमावड़े को लेकर मृतक पुजारी ने शिकायत की थी।

जिसमें सुरयावा के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बृजेश सिंह, उप निरीक्षक राम धनी यादव और आरक्षी मनोज सिंह व अशोक यादव की भारी लापरवाही सामने आई। इसकी वजह से चारों को सोमवार देर शाम निलंबित कर दिया गया है। कात्यायन ने बताया पुजारी की हत्या करने की वारदात का खुलासा करने को पांच टीम गठित की गई हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबिहारहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली