लाइव न्यूज़ :

बेतियाः बोलेरो ने आधा दर्जन स्कूली बच्चों को रौंदा, तीन की मौत और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2023 18:38 IST

घटना मोतिहारी मुख्य मार्ग में मछली लोक के पास शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे की है। जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे अपने घर की ओर लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक तेज रफ्तार बोलेरो आई, जिसने बच्‍चों को रौंद डाला।घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में जख्मी हुए बच्चों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

पटनाः बिहार के पश्चिम चंपारण(बेतिया) में एक अनियंत्रित बोलेरो ने आधा दर्जन स्कूली बच्चों को रौंद डाला, जिसमें तीन स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना मोतिहारी मुख्य मार्ग में मछली लोक के पास शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे अपने घर की ओर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो आई, जिसने बच्‍चों को रौंद डाला। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में जख्मी हुए बच्चों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे राजकीय मध्य विद्यालय बेलदारी के बताए गए हैं जो पढ़कर घर लौट रहे थे।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। अस्पताल में इलाजरत बच्चों की हालत भी नाजुक बताई गई है। इस हादसे के बाद जहां मृतक के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप