लाइव न्यूज़ :

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने वाटर प्यूरीफायर के लिए घर बुलाया टेकनीशियन, घर में महिला को अकेला देख शख्स ने की छेड़छाड़

By अंजली चौहान | Updated: May 9, 2024 14:33 IST

बेंगलुरु: एक जल शोधक तकनीशियन को बेंगलुरु में गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि उसने दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के बेगुर में अपने घर पर एक 30 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न किया था।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु शहर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के बेगुर में रहने वाली एक महिला इंजीनियर के साथ छेड़छाड़ की घिनौनी वारदात हुई है। 30 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि उसने अपने घर एक वाटर प्यूरीफायर करने वाले तकनीशियन को घर बुलाया, जिसने उसके सात अभद्र काम किया, उसे गलत तरीके से छुआ। 

महिला ने इसके खिलाफ बिना देर किए बेंगलुरु पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, 4 मई को महिला ने वाटर प्यूरीफायर टेकनीशियन को बुलाया था। हालांकि, जब तकनीशियन ने सेवा के लिए भेजा तो उसे पता चला कि पीड़िता घर पर अकेली है और उसने इसका फायदा उठाने का फैसला किया। पीड़िता, जो रसोई के अन्य कामों में व्यस्त थी, तकनीशियन ने पीछे से उसके साथ छेड़छाड़ की।

उस दिन की वारदात के बाद तकनीशियन फिर नहीं रुका, बल्कि मुसीबत और बढ़ गई जब उसने फिर से आकर उपकरण को लगाने की मांग की। इसके बाद अगले दिन शाम करीब 5 बजे एक तकनीशियन उसके दरवाजे पर पहुंचा। मुख्य बिजली बंद करने के तकनीशियन के निर्देश पर महिला ने उसका पालन किया और रसोई में अपना काम करना शुरू कर दिया। अंधेरे का फायदा उठा कर आरोपी ने महिला को पीछे से पकड़ लिया। 

रिपोर्ट के मुताबिक, हैरान महिला ने तकनीशियन को किचन से बाहर धकेलने में कामयाब रही और खुद को अंदर बंद कर लिया। पीड़िता ने तुरंत अपनी दोस्त को फोन किया और मदद मांगी। उसकी संकटपूर्ण कॉल का जवाब देते हुए, उसकी दोस्त तुरंत उसके घर पहुंची और तकनीशियन को हॉल में महिला के बाहर आने का इंतजार करते हुए पाया। हालाँकि, उसके दोस्त द्वारा विरोध किए जाने पर, तकनीशियन ने उस पर भी हमला किया, लेकिन जल्द ही वह वश में हो गया क्योंकि उसके दोस्त ने एक छड़ी ढूंढ ली और उससे आरोपी को मारना शुरू कर दिया।

इस झगड़े में आरोपी घायल हो गया जिसके बाद वह वहां से भाग गया। डरी सहमी महिला ने बिना वक्त गवाए बेगुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसने आरोपी की तलाश शुरू की। 

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुश्तैदी दिखाते हुए आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) लागू की और घटना की जांच शुरू की। अधिकारियों से बचने की कोशिशों के बावजूद, आरोपी को पूछताछ के लिए लाया गया। बेंगलुरु पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और महिला की सुरक्षा सुनिश्चित भी की है। 

टॅग्स :बेंगलुरुयौन उत्पीड़नBengaluru Policeक्राइममहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा