लाइव न्यूज़ :

Bengaluru: पति ने पत्नी पर किया डंबल से वार, कत्ल के बाद खुद को भी किया मौत के हवाले

By अंजली चौहान | Updated: May 29, 2025 08:25 IST

Bengaluru: बसवाचारी ने 16 साल पहले हसन की सुमा से शादी की थी। उनके दो बच्चे थे और वे मारुति नगर में अपने खुद के घर में रहते थे।

Open in App

Bengaluru: बेंगलुरु में पति-पत्नी का झगड़ा एक खूनी खेल में बदल गया, जब पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया। हैरान करने वाला मामला बेंगलुरु ग्रामीण जिले के विजयपुरा टाउन के मारुति नगर  का है। जहां पति-पत्नी के बीच किसी बाद को लेकर काफी बहस हुई और अचानक पति ने पत्नी पर डंबल से वार कर दिया। इसके बाद उसने खुदखुशी कर ली। 

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान वेल्डर 48 वर्षीय बसवचारी और गृहिणी 36 वर्षीय सुमा के रूप में की है। वे बेंगलुरु ग्रामीण जिले के विजयपुरा टाउन के मारुति नगर में एक घर में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, 27 मई को दोपहर करीब 1.30 बजे दंपति के 14 वर्षीय बेटे ने स्कूल से घर लौटने पर शव देखे।

पुलिस ने कहा कि उसका एक छोटा 12 वर्षीय भाई है। जांच में पता चला कि सुमा का शव बेडरूम के अंदर खाट पर मिला था और उसके सिर पर चोट के निशान थे।

पुलिस ने कहा कि बिस्तर की चादर, फर्श और दीवार पर खून के छींटे थे पुलिस को संदेह है कि जब बच्चे सुबह 9 बजे स्कूल चले गए, तो दंपति, जो अक्सर घरेलू मुद्दों पर झगड़ते थे, फिर से झगड़ पड़े और गुस्से में आकर बसवाचारी ने सुमा को डंबल से मारा और जब उसे एहसास हुआ कि वह मर चुकी है, तो उसने खुद को मार डाला।

पुलिस के अनुसार, बेटे ने दावा किया कि दंपति के बीच एक जगह से जुड़े कुछ मुद्दों पर झगड़ा हुआ था। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। बसवाचारी ने 16 साल पहले हसन की सुमा से शादी की थी। उनके दो बच्चे थे और वे मारुति नगर में अपने खुद के घर में रहते थे। पुलिस ने कहा कि बसवाचारी अपने घर के पास वेल्डिंग की दुकान चलाता था।

पति-पत्नी की मौत के बाद उनके पीछे दो नाबालिग बेटे है जो अब अनाथ हो चुके हैं। 

टॅग्स :बेंगलुरुBengaluru Policeहत्याक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?