लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: बाइक सवार युवक को ऑटोरिक्शा चालक ने दी धमकी, 'दूसरे देश का बंदा' बताकर कहे अपशब्द, वीडियो वायरल होने पर केस हुआ दर्ज

By आजाद खान | Updated: March 9, 2023 12:57 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि ऑटोरिक्शा चालक कैसे बाइक सवार को धमका रहा है और उसे अपशब्द कह रहा है। ऑटोरिक्शा चालक को यह भी कहते हुए सुना गया है कि इस तरह के लोग ऑटो उद्योग के लिए एक खतरा है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु के एक ऑटोरिक्शा चालक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑटोरिक्शा चालक द्वारा एक बाइक सवार युवक को धमकाया जा रहा है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में केस भी दर्ज किया है।

बेंगलुरु: सोशल मीडिया पर एक ऑटोरिक्शा चालक का कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक बाइक टैक्सी सवार को धमकी देते हुए देखा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटोरिक्शा चालक बाइक वाले का हेलमेट तोड़ रहा है और उसे अपशब्द भी कह रहा है। 

इस वीडियो को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने शूट किया है जिसे बाद में वह अपलोड कर पुलिस से मामले में एक्शन की अपील की है। ऐसे में वीडियो के सामने आने के बाद बेंगलुरु पुलिस भी एक्शन में आई है और मामला दर्ज किया है।

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस वीडियो के शुरुआत में एक कथित ऑटोरिक्शा चालक को देखा जा सकता है जो अपने हाथ में लिए हुए मोबाइल को जमीन पर पटकता है। इसके बाद ऑटोरिक्शा चालक को बाइक सवार एक युवक के तरह हाथ बढ़ाते हुए उसे मारने की कोशिश करते हुए देखा गया है। 

इसके बाद ऑटोरिक्शा चालक द्वारा उस युवक को देखाते हुए कहा गया है कि दोस्तों देखों यहां कैसे रैपिडो द्वारा अवैध धंधा हो रहा है और यह बंदा दूसरे देश से आकर यहां राजा की तरह घूम रहा है। ऑटोरिक्शा चालक को आगे यह भी कहते हुए देखा गया है कि इस तरह के लोग ऑटो उद्योग के लिए एक खतरा है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि कथित यह घटना सोमवार को बेंगलुरु के इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन के पास घटी है। यही नहीं वीडियो में दिख रहे युवक को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह एग्रीगेटर रैपिडो में काम करता है और वह पूर्वोत्तर का रहने वाला है। 

वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने इस ट्वीट में उसने पुलिस को टैग किया है और ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। इस पर जवाब देते हुए पुलिस ने कहा है कि इंदिरानगर घटना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और मामले में कड़ी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोBangalore
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली