लाइव न्यूज़ :

बंगाल: जादवपुर यूनिवर्सिटी के परिसर में घुसे सेना की वर्दी में संदिग्ध लोग, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 25, 2023 17:03 IST

पश्चिम बंगाल में इस विवाद का केंद्र बने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में उस समय खलबली मच गई, जब यूनिवर्सिटी परिसर स्थित प्रशासनिक केंद्र में सेना की वर्दी में कुछ लोगों के समूह ने प्रवेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल में विवाद का केंद्र बने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में फिर मची खलबली यूनिवर्सिटी परिसर स्थित प्रशासनिक केंद्र में सेना की वर्दी में कुछ लोगों के समूह ने प्रवेश कियायूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है

कोलकाता:पश्चिम बंगाल में इस विवाद का केंद्र बने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में उस समय खलबली मच गई, जब यूनिवर्सिटी परिसर स्थित प्रशासनिक केंद्र में सेना की वर्दी में कुछ लोगों के समूह ने प्रवेश किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस संबंध में बुधवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर आरोपियों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए आईपीसी की धारा 140 (सैनिक, नाविक या एयरमैन द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पोशाक पहनना या टोकन ले जाना) और 34 (सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के तहत मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की धर-पकड़ के प्रयास किये जा रहे हैं।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बीते शाम में करीब 4.20 बजे एशियन ह्यूमन राइट्स सोसाइटी के महासचिव काजी सादिक हुसैन और एक अन्य एक व्यक्ति के साथ 25-30 लोगों का समूह एकसाथ जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में दाखिल हुआ।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा, “ये नागरिक पूरी तरह से छिपी हुई सेना की वर्दी में थे और लाल टोपी पर भारतीय सेना के लोगो के साथ 'भारतीय सेना' का छपा था, जिसका उपयोग विशेष रूप से भारतीय सेना के जवानों द्वारा ही किया जाता है। इस तरह से हुसैन और उनके साथ आये लोगों ने भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली वर्दी का दुरुपयोग किया है।”

इस बीच जाधवपुर यूनिवर्सिटी से एक अन्य खबर भी आ रही है। स्थानीय अदालत ने  9 अगस्त की रात को 17 वर्षीय स्नातक छात्र के छात्रावास की बालकनी से गिरने के केस में आरोपी जॉयदीप घोष की पुलिस हिरासत बढ़ा दी है।  जॉयदीप घोष को पुलिस ने कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अदालत ने घोष की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें 5 सितंबर तक जेल हिरासत में भेज दिया है।

टॅग्स :जादवपुरपश्चिम बंगालUniversityक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट