लाइव न्यूज़ :

बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षणः बीएलओ रिंकू तरफदार का शव घर के कमरे में छत से लटका मिला, नोट में लिखा- एसआईआर संबंधी काम को लेकर दवाब में थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2025 19:06 IST

Bengal Special Intensive Review: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बीएलओ की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि यह अब ‘‘वास्तव में चिंताजनक’’ हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देBengal Special Intensive Review: सुनकर गहरा सदमा लगा है, जिसने आज कृष्णानगर में आत्महत्या कर ली।Bengal Special Intensive Review: अपने सुसाइड नोट (प्रतिलिपि संलग्न है) में भारत निर्वाचन आयोग को दोषी ठहराया है।Bengal Special Intensive Review: परिवार का दावा है कि एसआईआर संबंधी काम के बोझ के कारण वह काफी दबाव में थीं।

कोलकाताःपश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के रूप में कार्यरत एक महिला शनिवार सुबह अपने घर में मृत मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी काम के कारण काफी तनाव में थी और इसी कारण उसने आत्महत्या की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बीएलओ की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि यह अब ‘‘वास्तव में चिंताजनक’’ हो गया है।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक और बीएलओ, एक महिला पैरा-शिक्षक की मौत की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है, जिसने आज कृष्णानगर में आत्महत्या कर ली। एसी 82 छपरा के भाग संख्या 201 की बीएलओ रिंकू तरफदार ने आज अपने आवास पर आत्महत्या करने से पहले अपने सुसाइड नोट (प्रतिलिपि संलग्न है) में भारत निर्वाचन आयोग को दोषी ठहराया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और कितने लोगों की जान जाएगी? इस एसआईआर के लिए और कितने लोगों को मरना होगा? इस प्रक्रिया के लिए हमें और कितने शव देखने होंगे? यह अब सचमुच चिंताजनक हो गया है!!’’ इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि रिंकू तरफदार (52) नाम की बीएलओ का शव छपरा के कृष्णानगर स्थित बंगालझी इलाके में उनके घर के कमरे में छत से लटका मिला।

अधिकारी ने कहा, ‘‘परिवार का दावा है कि एसआईआर संबंधी काम के बोझ के कारण वह काफी दबाव में थीं। हमें उनके कमरे से एक नोट मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक जांच जारी है।’’ उन्होंने बताया कि तरफदार, विवेकानंद विद्यामंदिर में पैरा-शिक्षक थीं और वह छपरा-दो पंचायत में बूथ संख्या 201 के लिए बीएलओ के रूप में कार्यरत थीं।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। तरफदार ने उनके द्वारा कथित तौर पर लिखे गए नोट में ‘‘इसके लिए निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराया’’। पुलिस अधिकारी के अनुसार, तरफदार ने यह भी कहा था कि वह किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करती थीं और वह एक सामान्य नागरिक थीं।

उन्होंने सुसाइड नोट में आरोप लगाया, ‘‘मैं जीना चाहती हूं। मेरे परिवार को किसी चीज की कमी नहीं है। लेकिन इस मामूली नौकरी के लिए उन्होंने मुझे इतना अपमानित किया कि मेरे पास मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।’’ इसमें कहा गया, ‘‘मैं इस अमानवीय कार्यभार को सहन नहीं कर सकती। मैं एक अंशकालिक शिक्षिका हूं और मेरा वेतन मेरे प्रयास की तुलना में बहुत कम है फिर भी वे मुझे कार्यमुक्त नहीं करेंगे। मैंने 95 प्रतिशत ऑफलाइन कार्य पूरा कर लिया था, लेकिन मैं ऑनलाइन कार्यों का प्रबंधन करने में असमर्थ हूं।

बीडीओ कार्यालय और पर्यवेक्षक को सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुझे बूथ नंबर 201 के लिए काम सौंपा गया था क्योंकि कोई और उपलब्ध नहीं था, जबकि बाद में कई अन्य लोगों को अन्य बूथों में बीएलओ के रूप में नियुक्त किया गया था।’’ राज्य के मंत्री उज्ज्वल विश्वास ने मृतका के घर जाकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर प्रक्रिया को रोकने का आग्रह किया है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर कहा कि लगातार जारी ‘‘अनियोजित एवं जबरन प्रक्रिया’’ से और अधिक लोगों की जान तथा इस प्रक्रिया की वैधता भी खतरे में पड़ जाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कृष्णानगर में बीएलओ की मौत के संबंध में बनर्जी के दावों को खारिज किया। उन्होंने तृणमूल नेतृत्व को चुनौती दी कि वे बीएलओ की मौत की सीबीआई जांच की मांग करें ताकि उनके इन आरोपों की पुष्टि हो सके कि एसआईआर से संबंधित कार्यभार इसका कारण है।

सिन्हा ने कहा, ‘‘यह बिल्कुल निरर्थक है। अगर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं में इतनी हिम्मत है तो उन्हें बीएलओ की मौत की सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए। मैं उन्हें यह कहकर चुनौती दे सकता हूं कि सुसाइड नोट फर्जी है, ठीक वैसा ही जैसा हमें पानीहाटी मामले में मिला था।’’ उन्होंने सवाल किया कि क्या बीएलओ तृणमूल के दबाव में थी।

सिन्हा ने कहा, ‘‘कौन जानता है कि कहीं तृणमूल उनसे मृतकों या फर्जी मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए तो नहीं कह रही थी और क्या बीएलओ ने उसके दबाव का सामना करने में असमर्थ होकर अपनी जान दे दी।’’ जलपाईगुड़ी जिले में बुधवार को एक बूथ-स्तरीय अधिकारी फंदे से लटकी मिली थी।

उसके परिवार ने भी आरोप लगाया था कि ‘‘एसआईआर संबंधी काम के असहनीय दबाव’’ के कारण उसने आत्महत्या की। इस बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बीएलओ की मौत के संबंध में नदिया के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें यह समझने की जरूरत है कि उसकी मौत के पीछे बताया गया कारण सही है या नहीं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालWest Bengal Assemblyचुनाव आयोगममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?