लाइव न्यूज़ :

एकता और मां शोभा कपूर के खिलाफ कोर्ट से जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2022 14:40 IST

एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा एक घटिया वेब सीरीज पोर्टल पर डाला गया था, जिसमें भारतीय सैनिकों का अपमान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।वेब सीरीज पर इसे प्रसारित किया गया। ऐसी फिल्म बनाना भारतीय सेना का अपमान है।

पटनाः फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बिहार के बेगूसराय कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। दरअसल, बेब सीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर किया गया था। कोर्ट ने इसपर संज्ञान लेते हुए फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया।

वेब सीरीज में देश के सैनिकों की पत्‍नियों को सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया था। इसे सेना का अपमान मानते हुए बेगूसराय के एक पूर्व सैनिक ने पिछले साल मुकदमा दर्ज कराया था। बेगूसराय के वकील ऋषिकेश पाठक  ने बताया कि यह मुकदमा राजीव कुमार की अदालत में चल रहा है।

इसी मामले में एकता कपूर और शोभा कपूर दोनों के खिलाफ कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा एक घटिया वेब सीरीज पोर्टल पर डाला गया था, जिसमें भारतीय सैनिकों का अपमान हुआ है। कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संज्ञान लेते हुए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

वेब सीरीज में दिखाया गया है कि भारतीय सीमा की सुरक्षा में तैनात सैनिक जो देश की रक्षा करते हैं, उनकी अनुपस्थित में उनकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी पहना कर उनके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करती हैं। वेब सीरीज पर इसे प्रसारित किया गया। अधिवक्ता पाठक ने कहा कि वेब सीरीज में जिनको लेकर यह फिल्म बनाया गया है उनकी वजह से ही हम सुरक्षित है।

वो ड्यूटी पर तैनात रहते हैं तब ही अपने घरों में आराम से सोते हैं। उनको लेकर ऐसी फिल्म बनाना भारतीय सेना का अपमान है। इस वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ विभिन्न जिलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी सिलसिले में बेगूसराय में भी यह मुकदमा राजीव कुमार के न्यायालय से होते हुए विकास कुमार के न्यायालय में अंतरित हुआ और वहां से यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीएकता कपूरहिन्दी सिनेमा समाचारकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...