लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा से पहले आतंकी संगठन TRF ने जारी किया धमकी भरा खत, तीर्थयात्रियों के लिए कही यह बात, RSS-केन्द्र सरकार पर भी साधा निशाना

By आजाद खान | Updated: May 23, 2022 11:30 IST

Amarnath Yatra 2022: आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है। ऐसे में इस धमकी वाले खत को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ यात्रा से पहले आतकंवादियों ने धमकी भरा खत जारी किया है। इस खत में आरएसएस और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा गया है। इस बीच पुलिस ने दो आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया है।

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा पर आतकंवादियों द्वारा हमले करने की बात सामने आ रही है। एबीपी के एक खबर के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा को लेकर आतंकी संगठन TRF ने एक धमकी भरा खत जारी किया है। आतकंवादियों द्वारा जारी इस खत में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और केन्द्र सरकार को भी घेरा गया है। आपको बता दें 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रहा है, ऐसे में इस खत में मिली धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस दौरान श्रीनगर पुलिस ने दो हाईब्रिड आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी तादात में हथियार भी बरामद किए गए हैं। 

आतंकी संगठन TRF ने क्या कहा

एबीपी के एक खबर के मुताबिक, आतंकी संगठन TRF ने धमकी भरे खत में कहा है कि वह इस यात्रा के खिलाफ नहीं है। उसने खत में यह भी कहा कि जो भी तीर्थयात्री है, वह तक तक सुरक्षित है जबतक वह कश्मीर के मुद्दे में शामिल नहीं होते हैं। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने खत के माध्यम से आरएसएस और केन्द्र सरकार के नीतियों पर भी सवाल खड़ा किया है और खत के जरिए ही हमला बोला है। आपको बता दें कि इससे पहले आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की भी हत्या कर दी थी जिस को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था। 

जेके पुलिस ने 2 हाईब्रिड आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि श्रीनगर पुलिस ने दो हाईब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से अच्छी मात्रा में हथियार भी बराम किया गया है। पुलिस को उनके पास से 15 पिस्तौल, 30 मैगजीन, 300 राउंड और 1 साइलेंसर सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद मिले हैं। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसे एक बड़ी कामयाबी बता रही है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा अमरनाथ यात्रा से जुड़े सभी कामों को 15 जून तक पूरा करने का समय दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइमजम्मू कश्मीरक्राइम न्यूज हिंदीआतंकवादीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास