लाइव न्यूज़ :

मोटरसाइकिल की किस्त चुकाने के लिए बीकॉम के छात्र ने की ठगी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By मेघना सचदेवा | Updated: January 30, 2023 17:36 IST

राजधानी दिल्ली में साइबर ठगी का शिकार हुए छात्र की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति बृजमोहन ने हाल ही में कर्ज लेकर मोटरसाइकिल खरीदी लेकिन पिछले तीन माह से वह कर्ज की किस्त नहीं चुका पा रहा था। भुगतान करने के लिए उसने धोखाधड़ी का सहारा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली का छात्र साइबर क्राइम का शिकार हुआ । पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हाल ही में खरीदी मोटरसाइकिल की किस्त चुकाने के लिए ठगी की ।आरोपी बीकॉम कर रहा है और वृंदावन में एक दुकान पर काम करता है ।

दिल्ली : सस्ते दामों पर स्मार्टफोन बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बृजमोहन के रूप में हुई है जो कि बीकॉम का छात्र है। 

बाजार से कम दामों पर फोन बेचने के नाम पर ठगी 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र प्रदीप पूनिया ने साइबर थाने में 12, 250 रुपये की ठगी की आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में प्रदीप पूनिया ने बताया है कि आरोपी ने उसे बाजार से कम दरों पर स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का वादा कर धोखा दिया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने स्मार्टफोन की बिक्री के संबंध में एक विज्ञापन देखा और विज्ञापन में दिए गए नंबर पर पर फोन किया । इसी नंबर पर उसने 12,250 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। हालांकि भुगतान के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और फोन नहीं दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और जांच की गई। 

 बीकॉम के छात्र को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी मथुरा उत्तर प्रदेश से धोखाधड़ी का काम कर रहा था । स्थानीय पुलिस के साथ एक छापेमारी की गई और शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, एक डेबिट कार्ड और एक पासबुक बरामद किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बीकॉम कर रहा है और वृंदावन में एक दुकान पर काम करता है। हाल ही में उसने कर्ज लेकर मोटरसाइकिल खरीदी, लेकिन पिछले तीन माह से वह कर्ज की किस्त नहीं चुका पा रहा था। भुगतान करने के लिए उसने धोखाधड़ी का सहारा लिया और लोगों को लुभाने के लिए कम कीमत पर स्मार्ट फोन का विज्ञापन जारी किया। 

पुलिस के मुताबिक बृजमोहन ने ठगी के पैसों से मोटरसाइकिल की किस्त चुकाई।

टॅग्स :क्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी