लाइव न्यूज़ :

छुट्टी पर आया एनएसजी कमांडो चंपालाल ने वाहन को रोककर सवार लोगों पर किया हमला, एक की मौत और दूसरा घायल, 5 लोगों ने तलवार-धारदार हथियारों से किया अटैक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2025 16:47 IST

Barmer: तलवार व अन्य धारदार हथियारों से लैस लगभग पांच लोग एसयूवी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और सरनू गांव के पास पीड़ितों के वाहन को रोक कर उन पर जानलेवा हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देमानेसर स्थित एनएसजी अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।स्थानीय पुलिस एनएसजी के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है। आरोपी कमांडो की तलाश की जा रही है।

Barmer: राजस्थान के बाड़मेर जिले में कुछ लोगों ने एक वाहन को रोककर उसमें सवार लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी हमलावरों में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का कमांडो भी शामिल है। बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने बताया कि घटना बुधवार देर रात सदर थाना क्षेत्र में हुई। मीणा ने बताया कि मुख्य आरोपी एनएसजी कमांडो चंपालाल है जो छुट्टी पर बाड़मेर आया था। उन्होंने बताया कि मानेसर स्थित एनएसजी अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

स्थानीय पुलिस एनएसजी के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि आरोपी कमांडो की तलाश की जा रही है। मीणा के अनुसार तलवार व अन्य धारदार हथियारों से लैस लगभग पांच लोग एसयूवी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और सरनू गांव के पास पीड़ितों के वाहन को रोक कर उन पर जानलेवा हमला किया।

हमले में एक व्यक्ति की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हरलाल को गंभीर चोटें आईं और बाड़मेर जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। मीणा ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

मृतक के परिवार ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव लेने से इनकार कर दिया। शवगृह के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खेताराम, हरलाल और वीरेंद्र एक वाहन से घर लौट रहे थे तभी उन पर हमला किया गया।

वीरेंद्र एक ठेके शराब की दुकान पर सेल्समैन है। जब आरोपियों ने पीड़ितों पर हमला किया तो वीरेंद्र सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गया और भाग निकला। घटना के बाद, सदर और आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस दल मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल विशेषज्ञ, श्वान दस्ते और तकनीकी इकाइयों को तैनात किया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो