लाइव न्यूज़ :

बाड़मेरः युवक और नाबालिग लड़की के शव पानी की टंकी में मिले, प्रेम प्रसंग का मामला, जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2023 21:07 IST

पुलिस ने बताया कि भीलों की बस्ती लूखू में एक खेत में बने पानी की डिग्गी टांके में ये शव मिले। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक युवक की पहचान दिनेश (18) के रूप में की गई है जबकि युवती नाबालिग है।युवती के भाई की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

जयपुरः राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक व एक नाबालिग लड़की के शव पानी की डिग्गी टांके (टंकी) में मिले। पुलिस ने बताया कि भीलों की बस्ती लूखू में एक खेत में बने पानी की डिग्गी टांके में ये शव मिले। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

 

उन्होंने बताया कि मृतक युवक की पहचान दिनेश (18) के रूप में की गई है जबकि युवती नाबालिग है। उन्होंने बताया कि युवती के भाई की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने बताया कि मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड प्रक्रिया संहित (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फंदे से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव

हमीरपुर जिले में बुधवार को एक कथित प्रेमी युगल के शव संदिग्‍ध हालात में पेड़ पर लगे फंदे से लटकते मिले। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के मिहुना गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ पर लगे फंदे से प्रेमी जोडे के शव लटकते पाये गये। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। म़़तकों की शिनाख्‍त अनुज यादव (21) और पिंकी प्रजापति (20) के रूप में हुई हैा पुलिस ने शव पोस्‍टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बदायूं में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन लोगों की मौत

बदायूं जिले के जरीफ नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा इतने ही अन्‍य गम्‍भीर रूप से घायल हो गये। वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह ने यहां बताया कि जरीफ नगर थाना क्षेत्र के आरिफपुर भक्ता नगला गांव में आज दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर महिपाल सिंह तथा सीताराम नामक व्‍यक्तियों और उनके समर्थकों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई, जिसकी चपेट में आने से दोनों पक्षों के छह लोग गम्‍भीर रूप से जख्‍मी हो गये।

सिंह ने बताया कि जिला अस्‍पताल में इलाज के दौरान उनमें से महिपाल सिंह पक्ष के जयप्रकाश (18), सत्येंद्र यादव (20) और सीताराम पक्ष के रेशम पाल (30) समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। उन्‍होंने बताया कि वारदात में गम्‍भीर रूप से घायल तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पांच अक्टूबर 2021 को भक्ता नगला गांव में महिपाल सिंह यादव और सीताराम यादव के पक्षों के बीच शराब पीने के बाद हुए विवाद में गोली लगने से सीताराम के पुत्र जगदीश की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को महिपाल और उसके परिजन खेत में खाद डाल रहे थे।

इसी बीच सीताराम पक्ष के लोग खाद से भरी एक ट्रॉली लेकर खेत से गुजरने लगे जिसका महिपाल पक्ष के लोगों ने विरोध किया, विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। सिंह ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्‍टमार्टम के लिये भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए