लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन गेम के लिए बैंक अधिकारी बना चोर, 52 करोड़ की FD चुराई, ईडी ने संपत्ति जब्त की

By आकाश चौरसिया | Updated: January 21, 2024 18:10 IST

एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने पंजाब और सिंध बैंक के अधिकारियों की संपत्ति जब्त कर ली है। असल में उस अधिकारी ने 52 करोड़ रुपये की एफडी बैंक के एक ग्राहक से निकाल लिए और उसे ऑनलाइन गेम खेलने के लिए इस्तेमाल कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने पंजाब और सिंध बैंक के अधिकारी की संपत्ति जब्तअधिकारी ने 52 करोड़ रुपये की एफडी बैंक के एक ग्राहक से निकाल लिएउसे ऑनलाइन गेम खेलने के लिए इस्तेमाल कर लिया

नई दिल्ली: एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने पंजाब और सिंध बैंक के अधिकारी की संपत्ति जब्त कर ली है। असल में उस अधिकारी ने 52 करोड़ रुपये की एफडी बैंक के एक ग्राहक से निकाल लिए और उसे ऑनलाइन गेम खेलने के लिए इस्तेमाल कर लिया। केंद्रीय एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुए केस में यह कार्रवाई की है। ईडी ने कहा कि अधिकारी की अचल संपत्ति और सावधि जमा को जब्त कर लिया गया है।

पंजाब एंड सिंध के निष्कासित हुए अधिकारी बेदांशु शेखर मिश्रा को उस वक्त बाहर का रास्ता दिखाया गया था। जब उसने नवंबर 2022 को अपनी अधाकारिक आईडी और बैंक के स्टाफ की आईडी का इस्तेमाल कर कई ग्राहकों की सावधि जमा को गैर कानूनी से ब्रेक कर दिया था। 

एजेंसी ने दावा किया कि आरोपी अधिकारी ने बैंक के साथ-साथ बैंक के खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी की और 52,99,53,698 रुपये की सार्वजनिक धन की हेराफेरी की। ईडी ने कहा कि आरोपी कर्मचारी ने मुख्य रूप से कथित अपराध की आय को विभिन्न व्यावसायिक संस्थाओं से जुड़े विभिन्न चालू खातों के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों तक पहुंचाया।

मिश्रा ने गेमिंग कंपनियों के मालिकों द्वारा कमीशन के आधार पर उधार लिए गए खातों में धनराशि स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। एजेंसी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मिश्रा की अचल संपत्तियों और कुल 2.56 करोड़ रुपये की सावधि जमा को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया है। 

टॅग्स :बैंकिंगक्राइमसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा