लाइव न्यूज़ :

पिता की चाकू मारकर हत्या, बेटे ने दी थी एक करोड़ रुपये की सुपारी, सामने आई हैरान करने वाली वजह

By विनीत कुमार | Updated: February 28, 2023 13:33 IST

बेंगलुरु में एक शख्स की हत्या के बाद पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। बेटे पर पिता की हत्या के लिए एक करोड़ रुपये की सुपारी देने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स की हत्या के बाद बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेंगलुरु का मामला।बेटे पर पिता की हत्या के लिए एक करोड़ रुपये की सुपारी देने का आरोप।संपत्ति विवाद वजह, बेटा पहले भी जेल जा चुका है, पहली पत्नी की हत्या और फिर दूसरी पत्नी की हत्या के प्रयास के लग चुके हैं आरोप

बेंगलुरु: पिता को मारने के लिए एक करोड़ की सुपारी देने वाले 32 साल के एक बेरोजगार शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बेंगलुरु का है। दरअसल, बेंगलुरु के माराथल्ली इलाके के कावेरप्पा ब्लॉक के रहने वाले नारायण स्वामी की अपने अपार्टमेंट के आगे 13 फरवरी को हत्या हो गई थी।

बाइक सवार दो हमलावरों ने स्वामी पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए थे। नारायण स्वामी का बेटा एन मणिकांत इस हत्या का चश्मदीद गवाह था और उसने उसी दिन माराथल्ली पुलिस स्टेशन में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में अब पुलिस ने मणिकांत के अलावा दो और युवकों आदर्श और शिव कुमार को गिरफ्तार किया है।

आरोपी बेटे की पहली पत्नी की हो चुकी है हत्या

पूछताछ में मणिकांत ने पुलिस को बताया कि वह परेशान था क्योंकि उसके पिता ने उसकी पत्नी अर्चना को एक फ्लैट गिफ्ट में देने का फैसला किया था। रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े नारायण स्वामी ने कावेरप्पा ब्लॉक में एक अपार्टमेंट का निर्माण किया था और इसी के एक फ्लैट में अपनी पत्नी, बेटे मणिकांत और अर्चना के साथ रहते थे। 

अर्चना मणिकांत की दूसरी पत्नी हैं और उनकी एक नवजात बेटी है। मणिकांत की पहली पत्नी की 2013 में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उस समय भी हत्या के आरोप में मणिकांत को गिरफ्तार किया था। हालांकि, उसे 2020 में बरी कर दिया गया और फिर उसने अर्चना से शादी कर ली। बाद में, मणिकांत और अर्चना के बीच मतभेद होने लगे। इसके बाद मणिकांत ने कथित तौर पर पिछले साल अगस्त में अर्चना को चाकू मार कर घायल कर दिया था। 

मणिकांत पर हत्या की कोशिश के आरोप लगे और पुलिस ने इस बार भी उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में मणिकांत बेंगलुरु जेल में कई दिनों तक बंद रहा जहां उसकी आदर्श और शिव कुमार से दोस्ती हो गई। मणिकांत हाल ही में जमानत पर बाहर आया था और अर्चना उससे अलग रहने लगी थी।

संपत्ति हथियाने के लिए रची माता-पिता के हत्या की साजिश!

पुलिस के अनुसार इस बीच नारायण स्वामी ने अर्चना के नाम पर अपने अपार्टमेंट का एक फ्लैट पंजीकृत करने का फैसला किया ताकि वह एक स्वतंत्र होकर अपना जीवन जी सकें। डीसीपी (व्हाइटफील्ड) एस गिरीश के अनुसार, 'स्वामी को लग रहा था कि मणिकांत अब अर्चना की आर्थिक तौर पर मदद नहीं करेगा। उसने मणिकांत को पैसे देना भी बंद कर दिया था। इन मुद्दों की वजह से मणिकांत संपत्ति हथियाने के लिए पिता के साथ-साथ अपनी मां की हत्या की योजना बनाने लगा।'

इसके बाद मणिकांत ने आदर्श के साथ हत्या की साजिश रची जिसने शिव कुमार को यह काम सौंपा। पुलिस ने बताया, 'मणिकांत ने काम पूरा करने के बाद शिव कुमार को एक करोड़ रुपये नकद देने का वादा किया था। उसने आदर्श और शिव कुमार को एक-एक फ्लैट और एक कार देने का भी वादा किया था। साथ ही शिव कुमार को 1 लाख रुपये एडवांस भी दिए गए थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया