लाइव न्यूज़ :

Bahraich violence: बहराइच हिंसा के 2 आरोपियों को मुठभेड़ में लगी गोली, नेपाल भागने की कर रहे थे कोशिश

By रुस्तम राणा | Updated: October 17, 2024 16:51 IST

13 अक्टूबर को दुर्गा पूजा जुलूस में 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या के दो आरोपियों सरफराज और तालीम को उस समय गोली मार दी गई, जब वे नेपाल भाग रहे थे। यह मुठभेड़ बहराइच के हांडा बसेहरी इलाके में हुई, जो नेपाल सीमा के करीब है।

Open in App
ठळक मुद्देमठभेड़ में आरोपी सरफराज और तालीम को गोली लगी हैयह मुठभेड़ बहराइच के हांडा बसेहरी इलाके में हुईसरफराज और फहीम के पैर में चोट आई है

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा पूजा जुलूस के दौरान हुई हिंसा के दो आरोपियों को मुठभेड़ में गोली लगी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 13 अक्टूबर को दुर्गा पूजा जुलूस में 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या के दो आरोपियों सरफराज और तालीम को उस समय गोली मार दी गई, जब वे नेपाल भाग रहे थे। यह मुठभेड़ बहराइच के हांडा बसेहरी इलाके में हुई, जो नेपाल सीमा के करीब है।

सरफराज और फहीम के पैर में चोट आई है। दोनों ही बहराइच हिंसा मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के बेटे हैं। मुठभेड़ में घायल आरोपियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गुरुवार को मुठभेड़ के बाद कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के बाद बहराइच एसपीएम वृंदा शुक्ला ने बताया कि "पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पुलिस की फायरिंग में घायल हुए हैं। मैं उनकी स्थिति का आकलन करने आई हूं। घायलों में एक मोहम्मद सरफराज और दूसरा मोहम्मद तालीम है।" 

बहराइच में जमींदार अब्दुल हमीद की बेटी रुखसार ने अपने पिता पर राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने का आरोप लगने के बाद अपनी बात रखी। उसने बताया कि यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार शाम करीब चार बजे उसके पिता, उसके दो भाइयों और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया। उसके पति और उसके देवर को भी एसटीएफ ने हिरासत में लिया है।

उसने कहा, "हमें किसी भी पुलिस स्टेशन से उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिली है, और हमें डर है कि वे मुठभेड़ में मारे जा सकते हैं!" रविवार को, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस के दौरान संगीत बजाने को लेकर हिंसा भड़की, जिसके कारण मिश्रा की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

टॅग्स :बहराइचउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला