लाइव न्यूज़ :

बागपतः घुड़चढ़ी के समय नाच को लेकर झगड़ा, गुस्से में प्रिंस ने चढ़ा दी कार, इलाज के दौरान इंजीनियर मोहित यादव की मौत और अस्पताल में जूझ रहा लकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2025 16:10 IST

पेशे से इंजीनियर मोहित यादव (29) की इलाज के दौरान मौत हो गई और लकी नामक दूसरा घायल दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार, इस मामले में आरोपी प्रिंस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान नृत्य कर रहा था, तभी दूल्हे के रिश्तेदार को धक्का लग गया।मोहित और उसके साथी ने विरोध जताया तो आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी।

बागपतः उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के खेकड़ा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीता ने बुधवार को बताया कि यह घटना 19 और 20 मई की दरमियानी रात पाठशाला रोड स्थित शामला फार्म हाउस में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि घुड़चढ़ी के समय दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। प्रीता के अनुसार, आरोप है कि प्रिंस नामक युवक ने दो युवकों पर अपनी कार चढ़ा दी, जिनमें से पेशे से इंजीनियर मोहित यादव (29) की इलाज के दौरान मौत हो गई और लकी नामक दूसरा घायल दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार, इस मामले में आरोपी प्रिंस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मोहित 19 मई की रात अपने दोस्त विशाल की शादी में शामिल होने फार्म हाउस गया था और वह घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान नृत्य कर रहा था, तभी उससे दूल्हे के एक रिश्तेदार को धक्का लग गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, ‘‘इस पर आरोपी ने मोहित के साथ मारपीट की। जब मोहित और उसके साथी ने विरोध जताया तो आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी। बहरहाल, वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया।’’ पुलिस क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, परिजनों का आरोप है कि मोहित इस घटना के बाद अपने साथियों के साथ कार में बैठकर लौटने लगा।

तभी आरोपी प्रिंस ने अपनी कार से मोहित की कार को टक्कर मार दी। इस पर मोहित और कार सवार अन्य लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक आरोपी ने कार मोड़कर मोहित और लकी को कुचल दिया। इस घटना में मोहित को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहित अहिरान मुहल्ला निवासी वीरपाल का बड़ा बेटा था और नोएडा की एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO