लाइव न्यूज़ :

मामी भांजे के साथ फरार, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की घटना, मामला दर्ज कर पुलिस कर रही तलाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2025 21:18 IST

बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक अपनी मामी को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमामी भांजे के साथ फरार, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की घटना, मामला दर्ज कर पुलिस कर रही तलाश

Badaun Nephew Absconded with Aunt: बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक अपनी मामी को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता गुलबहार ने आरोप लगाया कि उसका भांजा अफज़ाल (22) उसकी पत्नी और अपनी सगी मामी खुशनुमा (30) को ही लेकर फरार हो गया है। महिला कथित तौर पर अपने साथ 30,000 रुपये नकद और गहने भी ले गयी है। पुलिस के मुताबिक गुलबहार अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिल्ली में मजदूरी करता है, उसे गांव लौटने पर स्थिति का पता चला।

खुशनुमा 10 जून की सुबह यह कहकर घर से निकली थी कि वह दवा लेने बिसौली जा रही है। हालांकि, वह वापस नहीं लौटी। पुलिस के अनुसार जब गुलबहार ने उसे फोन करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद था। शक होने पर वह सीधे दिल्ली से अपने गांव पहुंचा, जहां उसने पाया कि उसकी पत्नी खुशनुमा उसके भांजे अफजल के साथ फरार हो गई है। उघैती थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कमलेश शर्मा ने पुष्टि की कि महिला के पति की ओर से शिकायत मिली है और पुलिस अफजल एवं खुशनुमा की सक्रियता से तलाश कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...