लाइव न्यूज़ :

Badaun: शिकार करने का शौक?, हिरण मारकर मांस खाने की दावत!, हिरण का सिर गायब और खाल वन्यजीव तस्करों को बेची, वन दारोगा पर गंभीर आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2024 15:01 IST

बदायूंः प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) प्रदीप कुमार वर्मा ने बुधवार को बताया कि वन उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार को बिल्सी क्षेत्र के बेहटा गुसाई में एक मृत हिरण की सूचना मिली थी, जिसे बिना पोस्टमार्टम के ही दफना दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में जो भी जिम्मेदार होगा खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।हिरण के अवशेष बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मुजरिया थाना क्षेत्र के कौल्हाई गांव में स्थित वन विभाग की नर्सरी में दफना दिया।

बदायूंः बदायूं जिले में वन विभाग की एक नर्सरी में कथित रूप से हिरण के अवशेष पाये गये हैं। आरोप है कि महकमे के एक अधिकारी ने हिरण को मारकर उसके मांस की दावत की। मामले की जांच की जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) प्रदीप कुमार वर्मा ने बुधवार को बताया कि वन उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार को बिल्सी क्षेत्र के बेहटा गुसाई में एक मृत हिरण की सूचना मिली थी, जिसे बिना पोस्टमार्टम के ही दफना दिया गया था। मामले में जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दफन किये गये हिरण के अवशेष बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। यह मामला मंगलवार को तब सामने आया जब पीपुल फॉर एनीमल (पीएफए) संस्था के जिलाध्यक्ष विकेन्द्र शर्मा ने वन उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार पर हिरण को मारकर उसके मांस की दावत देने का आरोप लगाया और दावा किया कि कुमार ने अपने दोस्तों की दावत करने के बाद हिरण के अवशेषों को मुजरिया थाना क्षेत्र के कौल्हाई गांव में स्थित वन विभाग की नर्सरी में दफना दिया।

उन्होंने दावा किया कि हिरण का सिर गायब है और उसकी खाल वन्यजीव तस्करों को बेच दी गयी है। इन आरोपों के बारे में पूछे जाने पर प्रभागीय वनाधिकारी वर्मा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

क्राइम अलर्टबस्ती में दलालों ने बना दिया 4500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस?, हर काम पर वसूले 20000 रुपये?

क्राइम अलर्टट्रैक पर भीड़ के बीच हस्तमैथुन कर रहा था शख्स?, महिला ने कहा-काश मेरा कैमरा चालू होता तो मैं उसका चेहरा कैद कर पाती?

क्राइम अलर्टअमरपुर में मकई खेत से अर्धनग्न महिला का शव और दूसरी ओर युवक की गोली मारकर हत्या

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला

क्राइम अलर्टसूरत के एक व्यक्ति ने अपनी डाइटीशियन पत्नी की हत्या कर बॉडी को सीमेंट से भरे एक बक्से में छिपाया

क्राइम अलर्टगुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

क्राइम अलर्टट्रैक्टर-कार में टक्कर, साहिल यादव, हरि सिंह यादव, विनीत यादव, शुभम मोरप्पा और संतोष प्रजापति की मौत, 7 बाराती घायल

क्राइम अलर्टशरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद, बेटे के जनेऊ कार्यक्रम में गुलाबचंद ने की थी...