लाइव न्यूज़ :

Baba Siddique Shot Dead: हत्या के बाद पहली बार कैमरे के सामने दिखा बाबा सिद्दीकी का हत्यारा, देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: October 13, 2024 07:07 IST

Baba Siddique Shot Dead:इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई पुलिस एक आरोपी को पुलिस की गाड़ी में ले जा रही है. खबरें हैं कि एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Open in App

Baba Siddique Shot Dead:महाराष्ट्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हमलावरों द्वारा उन्हं शूट किए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन नेता ने अपना दम तोड़ दिया। मामला जैसे ही सामने आया न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे महाराष्ट्र में कोहराम मच गया। पुलिस ने फौरन हमलावरों की तलाश शुरू कर दी और अब सोशल मीडिया पर एक आरोपी का वीडियो सामने आया है।

संदिग्ध शूटर का पहला दृश्य सोशल मीडिया पर सामने आया है। इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई पुलिस एक आरोपी को पुलिस की गाड़ी में ले जा रही है। ऐसी खबरें हैं कि एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, शनिवार रात को उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के खेरनगर स्थित कार्यालय के बाहर बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में बाबा सिद्दीकी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि पुलिस ने मामले के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीसरा आरोपी फरार है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, "दो अपराधी पकड़े गए हैं, एक हरियाणा का है और एक उत्तर प्रदेश का। एक तीसरा अपराधी फरार है और हम उसे भी पकड़ लेंगे। हम फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाएंगे।" 

हमले के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हैं और तीसरा आरोपी फरार है। आगे की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी के ऑफिस के करीब राम मंदिर के पास गोलीबारी हुई। घटना रात करीब 9:15 बजे की है, जब निर्मल नगर इलाके में आतिशबाजी चल रही थी, तभी बाबा सिद्दीकी को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि उन पर दो से तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से एक गोली उनके सीने में लगी। गोलीबारी बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के पास हुई।

टॅग्स :NCPमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेमर्डर मिस्ट्रीक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?