लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में बाबा रजिंदर कालिया पर 1300 से ज्यादा बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप, पीड़ितों में 4 साल की बच्चियां भी, जानें मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 3, 2024 17:47 IST

बाबा रजिंदर कालिया पर अपनी महिला अनुयायियों, जिनमें से कुछ चार साल की उम्र की थीं, का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। उसके उपर खुद को भगवान बता बच्चियों से 1300 बार रेप करने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में बाबा राजिंदर कालिया पर 1300 से ज्यादा बार यौन उत्पीड़न करने का आरोपबाबा रजिंदर कालिया खुद को "पृथ्वी पर भगवान" कहता हैबाबा रजिंदर कालिया पर युवा लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है

नई दिल्ली: भारत में जहां इस समय साकार विश्व हरि के नाम से लोकप्रिय ‘भोले बाबा’नाम के उपदेशक की चर्चा हो रही है, उसी समय ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक स्वयंभू बाबा रजिंदर कालिया का नाम चर्चा में है। हाथरस के सिकंदरराऊ इलाके के फुलरई गांव में नारायण साकार विश्व हरि के नाम से लोकप्रिय ‘भोले बाबा’ के सत्संग में  हुई भगदड़ की घटना में 121 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से ही बाबा फरार है। दूसरी तरफ बाबा रजिंदर कालिया पर यौन शोषण और वित्तीय शोषण के लिए आठ मिलियन पाउंड का जुर्माना लगाया गया है।

इन दोनों बाबाओं में एक बात कॉमन है। नारायण साकार विश्व हरि के भक्त उसे उसे भगवान कृष्ण का अवतार और तीनों लोकों का स्वामी बताते हैं। वहीं बाबा रजिंदर कालिया खुद को "पृथ्वी पर भगवान" कहता है। 

बाबा रजिंदर कालिया पर अपनी महिला अनुयायियों, जिनमें से कुछ चार साल की उम्र की थीं, का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। उसके उपर खुद को भगवान बता बच्चियों से 1300 बार रेप करने का आरोप है। राजिंदर कालिया ब्रिटेन के कोवेंट्री में एक मंदिर का मुख्य पुजारी है। उस पर युवा लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

मेट्रो यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक चार महिलाओं ने दावा किया है कि कालिया ने उनका यौन शोषण किया।  इनमें से एक पीड़िता ने दावा किया कि उसके साथ दो दशकों में 1,320 से अधिक बार दुर्व्यवहार किया गया। एक अन्य पीड़िता आगे आई और उसने कहा कि उसे बाल शोषण का सामना करना पड़ा। एक तीसरी पीड़िता ने कहा कि कालिया ने बर्मिंघम के एक होटल में उसके साथ बलात्कार किया। एक अन्य ने दावा किया कि जब वह चार साल की थी, तब उसे गलत तरीके से गले लगाया और चूमा था। बाद में इसी लड़की के साथ वयस्क होने पर बलात्कार किया।

तीन अन्य पीड़ित सामने आए हैं और कहा है कि कालिया के साथ रहने के दौरान उन्हें वित्तीय धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें सैकड़ों हजारों पाउंड का नुकसान हुआ। हालांकि 68 वर्षीय कालिया ने सभी आरोपों से इनकार किया है। 

कौन है रजिंदर कालिया?

रजिंदर कालिया कोवेंट्री के सिद्ध बाबा बालक नाथ जी सोसायटी का प्रमुख है। कालिया ने "भगवान का अवतार" होने का दावा किया है। उसने 1983 में पंजाब, भारत से यूके जाने के बाद प्रचार करना शुरू किया। कालिया ने दावा किया है कि उसने किशोरावस्था से ही चमत्कारों का अनुभव किया है। कहा गया था कि मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद वह फिर से चल नहीं पाएगा, लेकिन हिमाचल प्रदेश में बाबा बालक नाथ की यात्रा के बाद वह अपने पैरों पर चलने लगा।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नरेपब्रिटेनPoliceकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?