लाइव न्यूज़ :

सेना भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामला: पुणे से एक और मेजर अरेस्ट, अब तक 10 लोग पुलिस गिरफ्त में, जानें मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2021 15:24 IST

महाराष्ट्र के पुणे में सेना भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक करने के संबंध में गिरफ्तार सेना के 47 वर्षीय अधिकारी को 15 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपर्चा लीक होने का मामला 28 फरवरी को सामने आया था।पुलिस ने इस मामले में पिछले महीने दो एफआइआर दर्ज की थी।गिरफ्तार किए गए लोगों में दो सेवारत सैन्यकर्मी और कुछ ऐसे लोग शामिल हैं।

पुणेः सेना भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुणे पुलिस द्वारा मेजर रैंक के 45 वर्षीय सेवारत अधिकारी को तमिलनाडु के वेलिंगटन से गिरफ्तार किया है।

मेजर थिरु मुरुगन तनगवेलू को पुणे की अदालत में पेश किया गया और आठ दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए आठ अन्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान मुरुगन का नाम इस मामले में सामने आया। मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि मेजर मुरुगन ने अपने फोन से इस मामले के अन्य आरोपियों को कागज भेजे थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसआर नवांदर की अदालत के समक्ष सुनवाई के दौरान, सरकारी वकील प्रेम कुमार अग्रवाल ने कहा कि मेजर मुरुगन की रिमांड आगे की पूछताछ के लिए जरूरी है।

अग्रवाल ने कहा, "आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम से परीक्षा पेपर को अन्य अभियुक्तों के साथ साझा किया। हमें इस बात की जांच करने की आवश्यकता है कि उसे प्रश्नपत्र कहां से मिला और सभी इस सिंडिकेट और कौन-कौन शामिल हैं।"

सरकारी वकील ने कहा, "मामले में गिरफ्तार अन्य अभियुक्त एक प्रशिक्षण संस्थान चला रहे थे और उन्होंने कथित रूप से मेजर मुरुगन के माध्यम से लीक प्रश्नपत्रों की आपूर्ति की।" मेजर मुरुगन की ओर से पेश वकील राहुल लोणडकर ने कहा कि उनकी हिरासत की कोई जरूरत नहीं है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और मोबाइल सहित सभी सामग्रियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।  इस मामले में अबतक दो मेजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि पुणे की जबरन वसूली रोधी इकाई की एक टीम प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली गयी थी।

वह वहां सैन्य खुफिया इकाई के साथ मिलकर काम कर रही थी। 28 फरवरी को पुणे के बीईजी सेंटर और देशभर में 40 अन्य स्थानों पर पर आर्मी रिलेशन रिक्रूटमेंट परीक्षा होनी थी लेकिन इस लीक के चलते उसे रद्द करना पड़ा था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनामुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?