लाइव न्यूज़ :

झारखंड के दुमका जिले में आया मॉब लिंचिंग का एक और मामला, ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2019 15:07 IST

झारखंड के दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के चिहुटिया गांव में मॉब लिंचिंग का एक मामला सामने आया है. यहां लोगों ने चोरी करते रंगे हाथों एक शख्स को पकड़ लिया.

Open in App

रांची, 1 अगस्तःझारखंड के दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के चिहुटिया गांव में मॉब लिंचिंग का एक मामला सामने आया है. यहां लोगों ने चोरी करते रंगे हाथों एक शख्स को पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला. मृतक की पहचान भोला हाजरा के रूप में हुई है, जो तालझारी थाना के लोहारिया गांव का रहने वाला था. उसका आपराधिक इतिहास था. मृतक चोरी और आर्म्स एक्ट के केस में पहले भी जेल जा चुका था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है. उसके खिलाफ दुमका के मुफ्फसिल थाना और देवघर के सारवां थाना में डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था. जब वह गिरफ्तार हुआ था, तब एक मामले में पंजाब पुलिस भी रिमांड पर ले गई थी. डकैती के और कई मामलों में उसकी संलिप्तता रही थी, जिसका ब्यौरा पुलिस खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि भोला हाजरा के खिलाफ पंजाब में भी मामला दर्ज था. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चिहुटिया गांव में बुधवार देर रात चार शख्स चोरी करने की नीयत से आनंद लाल मरांडी के घर में घुसे. लेकिन इससे पहले कि ये लोग चोरी को अंजाम दे पाते, घरवाले जग गये. घरवालों ने हल्ला किया तो चारों ओर ग्रामीण जुट गये. चोरी करने आए तीन शख्स तो भाग निकले, लेकिन भोला हाजरा पकडा गया. इसके बाद भीड़ ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

एसपी वाईएस रमेश ने कहा कि चोरी कर चार लोग भाग रहे थे. उसी दौरान ग्रामीणों ने एक को पकड लिया. उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. आज सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. 

पुलिस ने इस सिलसिले में चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया है. आगे की छानबीन जारी है. यहां बता दें कि हाल ही में सरायकेला जिले के धातकीडीह में गांववालों ने चोरी के आरोप में तबरेज अंसारी नामक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. मॉब लिंचिंग का ये मामला यूएन तक में उठा. संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पर अफसोस जताया था.

टॅग्स :झारखंडमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी