लाइव न्यूज़ :

अंकिता भंडारी के परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार, पूछा- क्यों चलाया रिजॉर्ट पर बुलडोजर, वहीं तो सबूत थे

By विनीत कुमार | Updated: September 25, 2022 10:56 IST

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार फिलहाल करने से इनकार कर दिया है। परिवार की मांग है कि पहले फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी जाए। साथ ही रिजॉर्ट को गिराने पर भी परिवार ने सवाल खड़े किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता भंडारी के परिवार ने फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें दिखाए जाने की मांग रखी है। अंकिता भंडारी के भाई ने कहा- जब तक फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।दूसरी ओर एसआईटी ने कहा है कि अंकिता भंडारी की सामने आई वाटसेप चैट की जांच की जाएगी, रिजॉर्ट के सभी कर्मचारियों से भी होगी पूछताछ।

पौड़ी: उत्तराखंड में 19 साल की अंकिता भंडारी हत्याकांड में जारी जांच के बीच मृतक के परिवार ने अंतिम संस्कार फिलहाल करने से इनकार कर दिया है। परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें सौंपे जाने की मांग रखी है। साथ ही रिजॉर्ट को गिराए जाने को लेकर भी परिवार ने सवाल खड़े किए हैं। इस बीच प्रशासन अंकिता के परिवार को समझाने की कोशिश कर रहा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अंकिता भंडारी के भाई अजय सिंह भंडारी ने कहा है कि जब तक फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दिखाई जाती है, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। प्रोविजनल रिपोर्ट में दिखा है कि उसे मारा-पिटा गया और उसके बाद उसे नहर में डाल दिया गया। जब तक फाइनल रिपोर्ट नहीं आती तब तक हम रुके हैं।'

दूसरी ओर अंकिता के पिता ने रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाए जाने को लेकर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पूछा कि सरकार ने रिजॉर्ट को क्यों गिराया? जबकि वहां सारे सबूत थे। साथ ही उन्होंने मांग रखी है कि अंकिता की हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए।

वहीं, मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कहा है कि वाटसेप चैट की भी जांच की जा रही है। एसआईटी का नेतृत्व कर रहीं डीआईजी पीआर देवी ने साथ ही कहा कि अभी उनकी टीम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि आज ये मिल जाएगा।

रिसॉर्ट के सभी कर्मचारियों से होगी पूछताछ: एसआईटी

डीआईजी पीआर देवी ने कहा, 'हमने सभी कर्मचारियों को पुलिस स्टेशन बुलाया है। हम सभी का बयान लेंगे। हम रिसॉर्ट के पिछले रिकॉर्ड की भी जांच कर रहे हैं। अंकिता के सामने आए वाटसेप चैट की भी हम जांच करेंगे।'

दरअसल, पुलिस सूत्रों के अनुसार अंकिता ने अपने एक दोस्त से वाटसैप चैट में बताया था कि रिसॉर्ट का मालिक यानी पुलकित आर्य उस पर रिसॉर्ट में आए मेहमानों के 'एक्सट्रा सर्विस' देने का दबाव बना रहा था। पुलकित भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है। पार्टी ने शनिवार को विनोद आर्य को निष्कासित कर दिया था।

पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी गुस्सा है। शनिवार को कुछ लोगों ने रिजॉर्ट में आग लगा दी थी। वहीं, पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ले जाए जा रहे आरोपी पुलकित आर्य और उसके दो सहयोगियों की पिटाई भी की गई थी। बाद में किसी तरह पुलिस तीनों को भीड़ से बचाकर जेल ले गई।

बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में एक रिजॉर्ट से पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 19 वर्षीया अंकिता भंडारी का शव एक नहर से बरामद हुआ था। उसकी हत्या के आरोप में शुक्रवार को एक भाजपा नेता के रिजॉर्ट संचालक पुत्र और उसके दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था। पौड़ी के श्रीकोट की रहने वाली अंकिता भोगपुर क्षेत्र में वनतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी और 19 सितंबर से लापता थी।

टॅग्स :उत्तराखण्डहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला